Chapter-Chapter 2. प्रबंध के सिद्धांत Business Study class 12 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 12 Business Study Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
Chapter 2. प्रबंध के सिद्धांत
पेज 1
पाठ - 2
प्रबंध के सिद्धांत
प्रबंध के सिद्धांत - प्रबंध के सिद्धांत सत्य पर आधारित ऐसे आधारभूत कथन होते है जो प्रबंधकीय निर्णय लेने में मार्गदर्शन का कार्य करते है |
प्रबंध के सिद्धांतो की प्रकृति -
1. सर्व प्रयुक्त - प्रबंध के सिद्धांत सार्वभौमिक होते है अर्थात यह सभी क्षेत्रो में समान रूप से लागू होती है | सभी व्यवसायिक तथा गैर व्यवसायिक संस्था अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए लगभग एक समान रूप से इन सिद्धांतो को अपनाती है |
2. समान्य मागदर्शन - प्रबंध के सिद्धांत समान्य मार्गदर्शन होते है जिनको कठोरता से लागु नहीं किया जा सकता है क्योंकि व्यवसायिक स्थतियाँ जटिल होती है और हमेशा परिवर्तित होती रहती है |
3. अभ्यास एंव शोध द्वारा निर्मित - प्रबंध के सिद्धांत विशेषज्ञों द्वारा कई वर्षो के अभ्यास, अनुभव तथा शोध के बाद निर्मित किए गए है |
4. लोचशील - प्रबंध के सिद्धांत लोचशील होते है क्योंकि यह नई समस्याओं के अनुरूप संशोधित तथा परिवर्तित होते रहते है |
5. मुख्यत: व्यवहारिक - प्रबंध के सिद्धांत मुख्यत: व्यवहारिक होते है क्योंकि इनका सीधा सम्बंध मानवीय व्यवहार से होता है तथा इनका उद्देश्य मनुष्य के व्यवहार को प्रभावित करना है |
6. कारण एंव परिणाम सम्बंध - प्रबंध के सिद्धांत कारण एंव परिणाम सम्बंध स्थापित करते है | यह बताते है की किसी काम को किसी विशेष परिस्थिति में किया जाये तो इसके क्या परिणाम होंगे |
7. अनिश्चित - प्रबंध के सिद्धांत निश्चित नहीं होते है | इन पर परिस्थितियों का प्रभाव पड़ता है | अतः परिस्थिति के अनुसार ही इन्हें लागू करने या न करने का निर्णय लिया जाता है |
प्रबंध के सिद्धांतों का महत्व -
1. प्रबंधको को उपयोगी ज्ञान उपलब्ध कराना - प्रबंध के सिद्धांत प्रबंधक को बताते है कि विभिन्न परिस्थितियों में उसे कैसे काम करना चाहिए तथा कैसे निर्णय लेने चाहिए ताकि उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सके |
2. संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग - प्रबंध के सिद्धांत मानवीय संसाधन तथा भौतिक संसाधन के बीच समन्वय स्थापित कर संसाधनों की बर्बादी को रोकते है जिससे संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग संभव हो पता है |
3. वैज्ञानिक निर्णय - वैज्ञानिक निर्णय का अर्थ है संतुलित निर्णय | प्रबंध के सिद्धांत प्रबंधको को मार्गदर्शन प्रदान करते है ताकि वे संतुलित निर्णय ले सके |
4. बदलती पर्यावरण की आवश्यकताओं को पूरा करना - व्यवसायिक वातावरण में दिन-प्रतिदिन परिवर्तन होते रहते है | प्रबंध के सिद्धांत प्रबंधको को इस चुनौती का सामना करने के योग्य बनाते है |
5. सामाजिक उतरदायित्वों को पूरा करना - प्रबंध के सिद्धांत प्रबंधको की कार्यकुशलता में वृद्धि कर, कर्मचारियों को उचित वेतन प्रदान कर सामाजिक उतरदायित्वों को पूरा करने में सहायता करता है |
Class 12, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 12 Business Study notes, class 12 Business Study notes hindi medium, cbse 12 Business Study cbse notes, class 12 Business Study revision notes, cbse class 12 Business Study study material, ncert class 12 science notes pdf, class 12 science exam preparation, cbse class 12 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education