Chapter-3. चुनाव और प्रतिनिधित्व Political Science class 11 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 11 Political Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
3. चुनाव और प्रतिनिधित्व
महिला आरक्षण एवं चुनाव आयोग
महिला आरक्षण: सभी पार्टियाँ अपने चुनाव घोषणा पत्र में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने की बात करते है परन्तु भारत में पुरुष वर्ग अभी भी मानसिक रूप से तैयार नहीं है | वे अपनी राजनितिक पकड़ को ढीला करने में हिचकिचाते हैं | वे कहते है कि महिलाओं में चुनाव में जीत दिलाने की क्षमता कम है | ऐसी धारणा निराधार है | महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए उन्हें शिक्षा एवं राजनीति में आरक्षण की अत्यंत आवश्यकता है | जिससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा | और वे आर्थिक, समाजिक, एवं राजनितिक स्तर पर विकास कर सकेंगी |
सदन की सदस्यता के लिए अयोग्यताएं है :
(i) लाभ का पद धारण करना
(ii) मानसिक संतुलन ठीक न होना
(iii) किसी कानून के अंतर्गत अयोग्य होना
चुनाव आयोग : यह एक संवैधानिक संस्था के रुप में कार्य करता है | जो संविधान द्वारा प्रदत शक्तियों के आधार पर कार्य करता है | चुनाव आयोग एक बहु सदस्यीय निकाय के रूप में कार्य करता है |
चुनाव आयोग का कार्य :
(1) राजनीतिक पार्टियों को मान्यता देना |
(2) देश तथा राज्यों में चुनाव करवाना |
(3) चुनाव की तिथि की घोषणा करना तथा एवं विजयी उम्मीदवारों को मान्यता देना |
(4) चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता लागु करवाना |
(5) स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना |
(6) राजनितिक पार्टियों को चुनाव चिन्ह प्रदान करना |
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
Class 11, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 11 Political Science notes, class 11 Political Science notes hindi medium, cbse 11 Political Science cbse notes, class 11 Political Science revision notes, cbse class 11 Political Science study material, ncert class 11 science notes pdf, class 11 science exam preparation, cbse class 11 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education