Chapter-10. विकास Political Science-II class 11 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 11 Political Science-II Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
10. विकास
page 1
विकास
विकास का अर्थ प्राय: दो रूपों में किया जाता है :
(i) संकुचित रूप में
(ii) व्यापक रूप में
(i) संकुचित रूप में विकास का अर्थ : प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि और आर्थिक विकास की दर में वृद्धि के साथ-साथ समाज का आधुनिकरण के सन्दर्भ विकास होता है तो इसे संकुचित रूप में विकास कहेंगे |
(ii) व्यापक रूप में विकास का अर्थ : जब उन्नति, प्रगति, कल्याण और बेहतर जीवन की अभिलाषा के साथ-साथ जीवन की गुणवता में वृद्धि को शामिल किया जाय तो इसे व्याप क रूप में विकास कहेंगे |
सतत विकास की अवधारण : विकास की वह अवधारणा जो बिना पर्यावरण को नुकसान पहुँचाएँ वर्त्तमान पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करें और भावी पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए वर्त्तमान संसाधनों को प्रयोग करें, इसे ही सतत विकास कहते हैं |
विकास की दृष्टि से विश्व की तीन श्रेणियां :
(i) विकसित देश : उदाहरण : अमेरिका, जापान, फ़्रांस, रूस, चीन इत्यादि |
(ii) विकासशील देश : भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, UAE, ब्राजील कनाडा इत्यादि |
(iii) अल्प विकसित देश : म्यांमार, युगांडा, नाइजीरिया, अफगानिस्तान, बंगलादेश इत्यादि |
विकास का मानव विकास संबंधी दृष्टिकोण :
व्यक्ति को चयन हेतू अधिक से अधिक विकल्प (options) उपलब्ध कराने और उसके जीवन स्तर में सुधार लाने यानि उसकी अनिवार्य आवश्यकताओं जैसे शिक्षा, रोजगार, भोजन और आवास इत्यादि की पूर्ति के रूप में देखा जाता है |
मानव विकास को परखने की विभिन्न कसौटियाँ :
(i) उत्पादकता
(ii) समानता
(iii) सततता
(iv) सशक्तिकरण
Class 11, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 11 Political Science-II notes, class 11 Political Science-II notes hindi medium, cbse 11 Political Science-II cbse notes, class 11 Political Science-II revision notes, cbse class 11 Political Science-II study material, ncert class 11 science notes pdf, class 11 science exam preparation, cbse class 11 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education