Chapter-3. आँकड़ों का व्यवस्थितिकरण Economics class 11 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 11 Economics Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
3. आँकड़ों का व्यवस्थितिकरण
चर की अवधारणा
आँकड़ों का व्यवस्थीकरण तभी संभव है जब उन्हें उनके विशेषताओं के आधार पर वर्गीकृत किया जाये |
आँकड़ों का वर्गीकरण : वह प्रक्रिया जिसके द्वारा आँकड़ों को उनकी समानता और असमानता के आधार पर विभिन्न वर्गों में विभाजन किया जाता है, वर्गीकरण कहलाता है |
वर्गीकरण के उदेश्य :
(i) आँकड़ों को सरल एवं संक्षिप्त बनाना |
(ii) आँकड़ों की समरूपता को प्रकट करके उनकी उपयोगिता को बढ़ाना |
(iii) आँकड़ों को विभेदकारी बनाना ताकि उनके विशिष्ट अंतर को समझा जा सके |
(iv) आँकड़ों को तुलना योग्य या अनुमान योग्य बनाना |
(v) वैज्ञानिक आधार प्रदान करना ताकि उनकी विश्वसनीयता बढे |
(vi) आकर्षक और प्रभावशाली बनाना |
आँकड़ों का वर्गीकरण का आधार :
(i) भौगोलिक आधार पर
(ii) समयानुसार वर्गीकरण
(iii) गुणात्मक वर्गीकरण
(a) साधारण वर्गीकरण
(b) बहुगुणी वर्गीकरण
(iv) मात्रात्मक या संख्यात्मक वर्गीकरण
चर की अवधारणा -
किसी तथ्य की वह विशेषता या प्रक्रिया जिसे संख्याओं के रूप में मापा जा सकता है | चर कहलाती है |
चर दो प्रकार के होते है |
(i) विविक्त या खंडित चर: इनके मान पूर्णांक में होते है, भिन्नात्मक नहीं होते है |
क्रिकेट देखने वालों की उम्र (वर्ष में ) : 23, 24, 30, 32, 38, 40. ...... इत्यादि |
(ii) अखंडित चर : इनका मान भिन्नात्मक होते है |
जैसे : ग्यारहवी के 10 विद्याथियों की लम्बाई : 5'1", 5'2", 4'8", 4'9", 5'3", 5'5"...... इत्यादि |
शुद्ध आँकडे : वे आँकडे जिन्हें एक अनुसंधान कर्ता अपने अनुसंधान के दौरान संकलित करता है, जो अव्यवस्थित रूप में होते है, शुद्ध आंकड़े कहलाते है |
Class 11, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 11 Economics notes, class 11 Economics notes hindi medium, cbse 11 Economics cbse notes, class 11 Economics revision notes, cbse class 11 Economics study material, ncert class 11 science notes pdf, class 11 science exam preparation, cbse class 11 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education