ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-2. आँकड़ों का संकलन Economics class 11 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 11 Economics Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-2. आँकड़ों का संकलन Economics class 11 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 05 March 2026

2. आँकड़ों का संकलन

Page 1 of 3

आँकड़ों के प्रकार

आँकड़ों का संकलन :


आँकड़ों का संकलन : आँकड़ों को विभिन्न स्रोतों एवं विभिन्न तरीकों के प्राप्त करने की प्रक्रिया को आँकड़ों का संकलन कहते है | 

सांख्यिकीय अनुसंधान : जब आँकड़ों के संग्रहण (collection) से लेकर निर्वचन (Interpretation) तक की सभी क्रियाएँ अपने क्रमानुसार पूर्ण हो जाती है तो यह प्रक्रिया सांख्यिकीय अनुसंधान कहलाता है |  

  • सांख्यिकीय अनुसंधान केवल उन ही समस्याओं से संबधित है जिनका संख्यात्मक विवेचना संभव हो| जैसे - व्यय, आय, जनसंख्या, गरीबी, बेरोजगारी इत्यादि | 
  • सांख्यिकीय अनुसंधान केवल उन ही समस्याओं से संबधित नहीं होती है जिनका संख्यात्मक विवेचना संभव न हो| जैसे - बुद्धिमता, सुन्दरता, लालच आदि | 

आँकड़ा : किसी समस्या से सम्बंधित संख्यात्मक तथ्यों के समूह के विस्तृत रूप को आँकड़ा कहते है |

आँकड़ों के प्रकार (Data types) : 

(i) प्राथमिक आँकड़ा (Primary Data): वे आंकड़ें जिसे अनुसंधान कर्ता सर्वप्रथम स्वयं सम्बंधित स्थान से संग्रह करता है एवं उपयोग करता है तो इस प्रकार के प्राप्त आँकड़ों को प्राथमिक आंकड़ें कहते हैं |  

(ii) द्वितीयक या गौण आँकड़ा (Secondary Data): वे आंकड़ें जो किसी दुसरे के द्वारा पहले ही एकत्रित किये जा चुके है, यदि कोई दूसरा विशेषज्ञ इन आँकड़ों का उपयोग करता है तो ये आँकड़ें द्वितीयक आँकड़ें कहलाते हैं | 

प्राथमिक तथा द्वितीय आँकड़ों में अंतर :

  प्राथमिक आँकड़ा   द्वितीयक आँकड़ा

 1. इसे अनुसंधान करता स्वयं एकत्रित करता है | 

 2. इसे एकत्रित करने में अधिक समय, श्रम और धन लगता है | 

3. ये आँकड़ें उदेश्य के अनुकूल एकत्रित किये जाते है | 

4. इन आँकड़ों से किया गया अनुसंधान सही एवं उदेश्यपूर्ण होते हैं | 

 1. ये आँकड़ें किसी दुसरे अनुसंधान कर्ता द्वारा एकत्रित आँकड़ों से लिए जाते है | 

 2. इन आँकड़ों के संग्रह में कम समय, श्रम और धन लगता है |

 3. ये आँकड़ें किसी अन्य उदेश्य से लिए गए हो सकते है, इसलिए ये वर्त्तमान उदेश्य के अनुकूल नहीं होते हैं |

4. इन आँकड़ों से किया गया अनुसंधान संदेहास्पद हो सकता है |   

 

 

Page 1 of 3

Class 11, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 11 Economics notes, class 11 Economics notes hindi medium, cbse 11 Economics cbse notes, class 11 Economics revision notes, cbse class 11 Economics study material, ncert class 11 science notes pdf, class 11 science exam preparation, cbse class 11 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।