Chapter-Chapter 4. व्यावसायिक सेवाएँ Business Study class 11 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 11 Business Study Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
Chapter 4. व्यावसायिक सेवाएँ
भंडारण
भंडारण
भंडारण एक प्रकार की व्यवसायिक सेवा है जिसमें व्यवसायिक इकाईयो को संग्रहण सम्बंधित सेवाएँ प्रदान की जाती है | माल के बनने से बिकने के बीच कुछ समय होता है इसलिए व्यवसायिक इकईयो को भंडारण की आवश्यकता होती है |
भंडारगृह
भंडारगृह ऐसे गोदाम होते है जहाँ संग्रहण सेवाएं प्रदान की जाती है ये यह कम कीमत पर माल के भंडारण तथा वितरण की सेवाएँ भी प्रदान करती है |
भंडारगृह के प्रकार
निजी गोदाम : निजी गोदाम ऐसे गोदाम होते है जिसे कोई व्यवसायी या उद्यमी अपने माल के भंडारण के लिए चलता है | ये गोदाम उसके अपने हो सकते है |
सार्वजानिक गोदाम : सार्वजानिक गोदाम ऐसे गोदाम होते है जिसे कोई भी व्यक्ति, व्यवसायी या उद्यमी फीस देकर अपने माल को रखने के लिए प्रयोग कर सकता है|
बंधक माल गोदाम : बंधक माल गोदाम ऐसे गोदाम होते है
सरकारी गोदाम : सरकारी गोदाम ऐसे गोदाम होते है जिसे सरकार चलाती है और नियंत्रित करती है |
सहकारी गोदाम : सहकारी गोदाम ऐसे गोदाम होते है जिसे कुछ सहकारी संगठन अपनें सदस्यों की सहायता के लिए स्थापित करती है |
निजी गोदामों के लाभ
1. निजी गोदामों पर मालिक का प्रभावशाली नियंत्रण होता है वह अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकता है |
2. निजी गोदामों में लचीलापन पाया जाता है इनका उद्देश्य लाभ कमाना होता है |
3. निजी गोदामों के कारण ग्राहकों से बेहतर सम्बन्ध हो जाते है |
सार्वजानिक गोदामों के लाभ
1. ये भंडारगृह रेल और सड़क से माल को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचने जैसी सुविधाएँ देती है |
2. इन पर माल की सुरक्षा का भार होता है |
3. ये जगह - जगह स्थित होते है और इनका खर्च निश्चित होता है |
4. ये पैकेजिंग और लेबल जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराती है |
भंडारगृहों के कार्य
1. विभिन्न प्रकार के माल को इकट्ठा करना तथा उनका संग्रहण करना |
2. संग्रहित माल को छोटे - छोटे भागो में बाँट कर उन्हें ग्राहकों तक पहुँचाना |
3. कुछ वस्तुएं विशेष मौसम में ही उपलब्ध होती है इसलिए गोदामों में उस माल के स्टॉक को संग्रहित करना भी गोदामों का एक काम है |
4. ये पैकेजिंग और लेबल जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध करना इनका कार्य है |
Class 11, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 11 Business Study notes, class 11 Business Study notes hindi medium, cbse 11 Business Study cbse notes, class 11 Business Study revision notes, cbse class 11 Business Study study material, ncert class 11 science notes pdf, class 11 science exam preparation, cbse class 11 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education