ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-2. अम्ल, क्षार एवं लवण Science class 10 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 10 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-2. अम्ल, क्षार एवं लवण Science class 10 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 14 March 2026

2. अम्ल, क्षार एवं लवण

Page 3 of 5

उदासीनीकरण अभिक्रिया

उदासीनीकरण अभिक्रिया (Neutralisation Reaction):

अम्ल और क्षारक की आपसी अभिक्रिया से लवण और जल का निर्माण होता है इस प्रकार की अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं | 

The reaction between an acid and a base to give a salt and water is known as a neutralisation reaction.

उदासनिकरण अभिक्रिया को समान्य सूत्र में इस प्रकार से लिखा जाता है : 

क्षारक + अम्ल  →  लवण  + जल

अम्ल और क्षारक की अभिक्रिया (Reaction With Acids and Bases): 

सोडियम हाइड्रोऑक्साइड, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से अभिक्रिया कर साधारण नमक और जल बनाता है | 

NaOH(aq)  + HCl(aq) → NaCl(aq) +  H2O(l)

(सोडियम हाइड्रोऑक्साइड)  (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल)  (सोडियम क्लोराइड)   (जल) 

सोडियम हाइड्रोऑक्साइड, नाइट्रिक अम्ल से अभिक्रिया कर सोडियम नाइट्रेट और जल बनाता है | 

NaOH(aq)  +  HNO3 (aq)  → NaNO3 (aq)  +  H2O (l)

(सोडियम हाइड्रोऑक्साइड)  (नाइट्रिक अम्ल)  (सोडियम नाइट्रेट)   (जल)  

सोडियम हाइड्रोऑक्साइड, सल्फ्यूरिक अम्ल से अभिक्रिया कर सोडियम सल्फेट और जल बनाता है | 

NaOH(aq)  +  H2SO4​  →  NaSO4(aq)  +  H2O(l) 

(सोडियम हाइड्रोऑक्साइड)  (सल्फ्यूरिक अम्ल)  (सोडियम सल्फेट)  (जल)  

धातु-ऑक्साइड का अम्लों के साथ अभिक्रिया (Reaction of Metal-oxides with acid):

​सभी धातु-ऑक्साइड क्षारकीय प्रकृति की होती हैं इसलिए ये अम्ल के साथ अभिक्रिया कर लवण एवं जल बनाती है यह बिल्कुल उदासीनीकरण अभिक्रिया की तरह ही होती है | 

आयरन  (III) ऑक्साइड सल्फ्यूरिक अम्ल से अभिक्रिया कर आयरन सल्फेट और जल बनाता है | 

Fe2O3  +  3 H2SO4  →  Fe2 (SO4)3  +  3 H2

(फेरस III ऑक्साइड)  (सल्फ्यूरिक अम्ल)  ( फेरस सल्फेट)     (जल)

कॉपर ऑक्साइड हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से अभिक्रिया कर कॉपर क्लोराइड एवं जल प्रदान करता है | 

CuO  + 2HCl   →  CuCl2  +  H2O

(कॉपर ऑक्साइड)   (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल)  (कॉपर क्लोराइड) (जल)

कैल्शियम ऑक्साइड, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से अभिक्रिया कर कैल्शियम क्लोराइड एवं जल प्रदान करता है |    

CaO(aq) + 2HCl(aq)  →  CaCl(aq) +  H2​O(l)

(कैल्शियम ऑक्साइड)    (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल)   (कैल्शियम क्लोराइड)  (जल) 

क्षारक और अधातु ऑक्साइड का अभिक्रिया : 

अधातुओं की प्रकृति अम्लीय होती है जो क्षारक से अभिक्रिया कर लवण एवं जल बनाता है, यह अभिक्रिया उदासीनीकरण अभिक्रिया के समान ही होता हैं | 

क्षारक  + अधात्विक ऑक्साइड → लवण  + जल 

सोडियम हाइड्रोक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड से अभिक्रिया कर सोडियम कार्बोनेट और जल देता है | 

2NaOH(aq) +  CO2 (g)  →  Na2CO3(s) +  H2O

(सोडियम हाइड्रोक्साइड)    (कार्बन ऑक्साइड)   (सोडियम कार्बोनेट)  (जल )

 
Page 3 of 5

Class 10, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 10 Science notes, class 10 Science notes hindi medium, cbse 10 Science cbse notes, class 10 Science revision notes, cbse class 10 Science study material, ncert class 10 science notes pdf, class 10 science exam preparation, cbse class 10 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।