ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-chapter 5: जन-संघर्ष और आंदोलन Political Science class 10 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 10 Political Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-chapter 5: जन-संघर्ष और आंदोलन Political Science class 10 in hindi Medium CBSE Notes
Updated on: 05 March 2026

chapter 5: जन-संघर्ष और आंदोलन

Page 2 of 5

दबाव समूह और राजनितिक दल

दबाव समूह एवं हित समूह 

 

दबाव समूह के गुण :

(i) ये प्रत्यक्ष रूप से सरकार में भागीदार नहीं होते |

(ii) इनका संगठन ढीला-ढाला होता है |

(iii) इनका प्रभाव सीमित होता है |

(iv) ये निश्चित उद्देश्य के लिए कार्य करते हैं |

(v) ये सरकार की नीतियों को प्रभावित करते हैं | 

 

दबाव समूह और आन्दोलनों द्वारा राजनिति पर असर डालने के तरीके:

(i) सुचना अभियान चलाकर 

(ii) बैठकें आयोजित करके 

(iii) मीडिया को प्रभावित करके 

दबाव समूहों का राजनिति में प्रभाव : 

(i) राजनितिक दल और सरकार पर दबाव डालकर अपनी माँगे मनवाना |

(ii) जन-आन्दोलन द्वारा जनता की सहानुभूति और समर्थन प्राप्त करना |

(iii) सुचना अभियान और मीडिया के द्वारा सरकार और जनता को प्रभावित करना |

(iv) वोट बैंक के लिए राजनितिक दलों द्वारा इन समूहों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करना | 

(v) ये बड़े-बड़े नेताओं को अपने संगठन से जोड़ने की कोशिश करते है ताकि इनका प्रभाव बढ़ सके | 

(vi) अप्रत्यक्ष रूप से उम्मीदवारों की मदद करते हैं | 

दबाव समूहों के उदाहरण: 

(i) किसान संघ - अखिल भारतीय किसान यूनियन 

(ii) अध्यापक संघ - अखिल भारतीय अध्यापक परिषद् 

(iii) छात्र संघ - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् 

(iv) व्यापारी संघ - अखिल भारतीय व्यापार मंडल 

 

दबाव समूहों का राजनितिक संबध :

(i) कुछ मामलों में दबाव समूह राजनितिक दलों द्वारा ही बनाए गए होते हैं |

(ii) बहुत से दबाव समूह राजनितिक दलों के शाखा के रूप में कार्य करते हैं |

(iii) राजनीतिक दलों द्वारा बनाए गए दबाव समूहों के अधिकतर नेता प्राय: किसी न किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता अथवा नेता होते हैं | 

(iv) कई बार यही दबाव समूह आन्दोलन से हटकर राजनीतिक दल का रूप ले लेते हैं | 

 

हित समूह के कार्य: 

(i) जनमत का निर्माण करना 

(ii) हड़तालों और प्रदर्शनों की व्यवस्था करना 

(iii) निर्वाचन के समय राजनितिक दलों को समर्थन 

 

राजनीतिक दल 

 

राजनीतिक दलों का गुण :

(i) ये जनता से सीधे जुड़े होते है |

(ii) ये सरकार बनाते है |

(iii) ये पूरी तरह संगठित होते हैं |

(iv) इनका विस्तार क्षेत्र काफी बड़ा होता है |

(v) ये चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते है | 

 

राजनीतिक दलों के कार्यक्रम, नीतियाँ एवं उद्देश्य:

सभी राजनीतिक दलों का अपना कार्यक्रम, नीतियाँ एवं उद्देश्य होता है | वे अपनी नीतियों एवं उद्देश्यों को चुनाव के दौरान घोषणा पत्र के द्वारा जनता तक पहुँचती हैं | घोषणा पत्र इनके कार्यक्रम, नीतियाँ एवं उद्देश्यों का विवरण होता है | 
 

घोषणा पत्र का महत्व : 

(i) इसके द्वारा किसी दल की आंतरिक या बाहरी नीतियों का पता चलता है |

(ii) चुनाव पश्चात् किये जाने वाले कार्यों की जानकारी मिलती है |

(iii) इनमें वर्णित कार्यों को कराने के लिए जनता सरकार पर दबाव डालती है | 

 
जन-आन्दोलन: 

अप्रैल 2006 में नेपाल में हुए जन-आन्दोलन: 

कारण: 

(i) नेपाल के राजा वीरेन्द्र की अचानक हत्या होने के बाद नेपाल में राजनितिक संकट का पैदा होना |

(ii) नए शासक राजा ज्ञानेंद्र द्वारा लोकतान्त्रिक शासन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं होना |

(iii) तत्कालीन प्रधानमंत्री को अपदस्थ करके जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को भंग कर दिया जाना | 

परिणाम : 

(i) यह बहुत बड़े जन-आन्दोलन का रूप ले लिया |

(ii) हजारों लोग सडकों पर आ गए |

(iii) राजा को सारी माँगे माननी पड़ी | 

 

 

 

Page 2 of 5

Class 10, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 10 Political Science notes, class 10 Political Science notes hindi medium, cbse 10 Political Science cbse notes, class 10 Political Science revision notes, cbse class 10 Political Science study material, ncert class 10 science notes pdf, class 10 science exam preparation, cbse class 10 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।