Chapter-chapter 3: लोकतंत्र और विविधता Political Science class 10 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 10 Political Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
chapter 3: लोकतंत्र और विविधता
मुख्य-बिंदु
लोकतंत्र : जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा चलाई जाने वाली शासन को लोकतंत्र कहते हैं |
समरूप समाज : एक ऐसा समाज जिसमें सामुदायिक, सांस्कृतिक या जातीय विभिनाताएँ ज्यादा गहरी नहीं होती है | समरूप समाज कहलाता है |
दलित: भारत के निर्धन, भूमिहीन और समाज में उपेक्षित लोग जो सामाजिक और आर्थिक स्थिति से पिछड़े हुए होते है | उन्हें दलित कहा जाता है |
एफ्रो अमेरिकी : अमेरिका में अफ्रीका से लाये गए दासों की संतान को एफ्रो अमेरिकी कहा जाता है |
अश्वेत शक्ति आन्दोलन : अमेरिका में नस्लवाद मिटाने के लिए 1966 से 1975 तक छेड़ा गया आन्दोलन |
प्रवासी : अस्थाई तौर पर आर्थिक अवसरों के लिए दुसरे देशों या नगरों में जाने वाले लोग प्रवासी कहलाते हैं |
प्रश्न: सामाजिक विभाजन की राजनीति के परिणाम तय करने वाले तीन कारकों को बताइए |
उत्तर:
(i) लोगों में राष्ट्रिय पहचान की भावना के प्रति विश्वास |
(ii) सरकार विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रति कैसा रूप अपनाती है |
(iii) राजनितिक दलों का संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना |
प्रश्न: क्या बड़े विभाजन की जगह अनेक छोटे विभाजन लाभकर होते हैं ? क्या राजनीति एकता पैदा करने वाली शक्ति है ?
उत्तर:
(i) विभाजन की उपस्थिति समाज के बहु-सांस्कृतिक पहलू के दर्शाता है |
(ii) विभाजन छोटा या बड़ा इस बात पर निर्भर करता है कि लोग स्वयं की पहचान किस रूप में करते है |
(iii) लोगों की मांग को किस प्रकार उठाया जा रहा है |
(iv) राजनीति देश को एकीकृत करने वाली शक्ति है | परंतु यह इस बात पर निर्भर करता है कि विभिन्न समुदायों के राजनेता के दृष्टिकोण में कितना लचीलापन है |
प्रश्न: टोमी स्मिथ और जॉन कार्लोस के बीच तीन समानताएँ बताइए |
उतर:
(i) दोनों एफ्रो अमेरिकन थे |
(ii) दोनों ने ही मक्सिकों मुकाबले में पदक जीते थे |
(iii) दोनों ने रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाई थी |
प्रश्न: लोकतंत्र कितने प्रकार का होता है ? प्रत्येक का उदाहरण दीजिए |
उत्तर: लोकतंत्र दो प्रकार का होता है :
(i) प्रत्यक्ष लोकतंत्र : प्रत्यक्ष लोकतंत्र में जनता स्वयं प्रत्यक्ष रूप से कानूनों का निर्माण करती है, और शासन करती है | उदाहरण : स्विट्जर्लैंड, अमेरिका आदि |
(ii) अप्रत्यक्ष लोकतंत्र : अप्रत्यक्ष लोकतंत्र जनता पहले अपने प्रतिनिधि को चुनती है और वे प्रतिनिधि अपने नेता को चुनते है जो शासन चलाता है | उदाहरण : भारत, बेल्जियम आदि |
प्रश्न: 'सामाजिक विभाजन हमेशा खतरनाक नहीं होते हैं |' इस कथन के पक्ष में उदाहरण दीजिए |
उत्तर: निम्नलिखित उदाहरण ऐसे है जहाँ सामाजिक विभाजन तो है परन्तु खतरनाक नहीं है |
(i) उत्तर्री आयरलैंड और नीदरलैंड में अधिकांश लोग कैस्थोलिक और प्रोटेस्टेन्ट इसाई है |
(ii) उतरी आयरलैंड में अधिकांश कैथोलिक गरीब और भेदभाव से पीड़ित हैं अत: तनाव रहता है |
(iii) नीदरलैंड में कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट दोनों ही समान रूप से अमीर और गरीब है | इसलिए दोनों में भेद भाव नहीं है |
प्रश्न: टोमी स्मिथ तथा जॉन कार्लोस ने 1968 में, मक्सिकों शहर में हुए ओलम्पिक खेलों के समय, संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले रंगभेद के मसले के प्रति अंतराष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान किस प्रकार आकर्षित किया ?
उत्तर:
(i) बिना जूते के केवल मोज़े पहनकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जाकर पुरुस्कार लिया |
(ii) स्मिथ ने गले में काला मफलर पहना |
(iii) कार्लोस ने मारे गए अश्वेत लोगों की याद में काले मनकों की एक माला पहनी थी |
Class 10, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 10 Political Science notes, class 10 Political Science notes hindi medium, cbse 10 Political Science cbse notes, class 10 Political Science revision notes, cbse class 10 Political Science study material, ncert class 10 science notes pdf, class 10 science exam preparation, cbse class 10 physics chemistry biology notes
Welcome to ATP Education
ATP Education