atp logo  ATP Education
Hi Guest

CBSE NOTES for class 10 th

 

1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण : Science class 10 th:Hindi Medium NCERT Book Solutions

NCERT Books Subjects for class 10th Hindi Medium

Page 3 of 5

1. रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण

 

रासायनिक समीकरण को संतुलित करना :


रासायनिक समीकरणों के संतुलित करने की विधि : 

हम यहाँ निरिक्षण विधि या हिट्स एंड ट्रायल का उपयोग करेंगे | 

उदाहरण - I 

उदाहरण के लिए समीकरण  Fe + H2O → Fe3O4 + Hको लेते है | 

Steps: 

(i)  यह कल्पना करते हुए कि प्रत्येक सूत्र बॉक्स में है उन्हें निम्न प्रकार से बॉक्स में लिखिए | यह इसलिए कि बॉक्स के अन्दर कोई भी बदलाव नहीं होना चाहिए यह आपको ध्यान देना है | 

  

(ii)  असंतुलित समीकरण में उपस्थित विभिन्न प्रकार के तत्वों के परमाणुओं का सूचि बनाइए         एवं गिनती कीजिए | इस प्रकार से 

तत्व                   अभिकारक                                  उत्पाद

Fe                          1                                              3

O                           1                                              4

H                            2                                              2

 पहले ये देखिए कि किस तत्व के परमाणुओं की संख्या सबसे अधिक है | यह अभिकारक या उत्पाद की ओर से हो सकता है | इसी कसौटी के उपयोग से हम पाया कि यौगिक Fe3O4 में O तत्व के सबसे अधिक 4 परमाणु हैं | 

       

ऑक्सीजन के परमाणुओं की संख्या को बराबर करने के लिए, H2के साथ गुणांक 4 लगाते है जिसे इस प्रकार  4H2लिखेंगे | तब हमें यह समीकरण प्राप्त होता है | 

            Fe + 4H2O → Fe3O4 + H2

(iii)  अगला अधिकतम परमाणुओं वाला तत्व Fe है | जिसे ठीक उसी नियम से संतुलित करना है | 

         

अभिकारक की ओर Fe के साथ गुणांक 3 लगाने पर 3Fe प्राप्त होता है, तब समीकरण होगा |

             3Fe + 4H2O → Fe3O4 + H2

(iv)  अंत में हम दोनों पक्षों के हाइड्रोजन परमाणुओं को संतुलित करना है | अब हमें प्राप्त नए समीकरण में देखते है कि अभिकारक में हाइड्रोजन 4H2के रूप में है एवं उत्पाद में  Hके रूप में है | अभिकारक की ओर 4 × 2 = 8 परमाणु है जबकि उत्पाद की ओर सिर्फ 2 परमाणु है | तब;

              

यहाँ अब पहले की तरह बायीं ओर दो और दाई ओर 8 नहीं लगायेंगे बल्कि अब 8 और 2 से गुणांक प्राप्त करेंगे जैसे (8 ÷ 2 ) =4  तो गुणांक 4 होगा जो दाई ओर हाइड्रोजन के साथ लगाने से परिणाम 4 × 2 = 8 प्राप्त होगा | तब समीकरण होगा | 

            3Fe + 4H2O → Fe3O4 + 4H2   

अब हम यह देखते है कि यह समीकरण पूरी तरह संतुलित है | 

उदाहरण -II

अब हम एक नए समीकरण को निरीक्षण  विधि (हिट्स एंड ट्रायल) से हल करने की कोशिश करते करते हैं | 

HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O

Steps: 

(i)  ऊपर दिए समीकरण को देखने से ज्ञात होता  है कि के यौगिक के सबसे अधिक दो परमाणु/अणु है | संतुलित करने के लिए हमारे पास LHS में 1 तथा RHS में 2 अणु हैं | इसलिए 

               

यहाँ नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन संतुलित हो जायेंगे जब 2NO3 अभिकारक की ओर और NO3 उत्पाद की ओर लिखते हैं, तब समीकरण प्राप्त होगा |

 2HNO3 + Ca(OH)2 → Ca(NO3)2 + H2O

(ii)  यहाँ कैल्सियम स्वत: संतुलित हो चूका है | अब हमें केवल हाइड्रोजन अणु को संतुलित करना है | अभिकारक की ओर कुल 4 हाइड्रोजन परमाणु है और उत्पाद की ओर 2 हैं | 

               

उत्पाद को 2 गुणांक के रूप में चाहिए क्योंकि (4 ÷ 2) = 2, तब समीकरण प्राप्त होगा ; 

2HNO3 + Ca (OH)2 → Ca(NO3)2 +2H2O

(iii)  इस समीकरण में अब करने के लिए कुछ नहीं है इसलिए इसमें उपस्थित विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की गिनती करने तथा सूची बनाने पर हमें प्राप्त होगा |

तत्व                   अभिकारक                     उत्पाद

O                           8                                  8

N                           2                                  2

Ca                         1                                  1

H                            4                                 4

इस प्रकार हम देखते है कि समीकरण संतुलित हो चूका है | 

2HNO3 + Ca (OH)2 → Ca(NO3)2 +2H2O

अब आप कंकाली रासायनिक समीकरण को संतुलित करना सीख चुके होंगे | 

यदि हाँ  तो अपनी राय Feed Back में दीजिए कि यह आपको कितना helpful रहा | 

 

ATP Education
www.atpeducation.com ATP Education www.atpeducation.com

ATP Education

 

 

Advertisement

NCERT Solutions

Select Class for NCERT Books Solutions

 

 

 

Notes And NCERT Solutions

Our NCERT Solution and CBSE Notes are prepared for Term 1 and Terms 2 exams also Board exam Preparation.

Advertisement

Chapter List


Our Educational Apps On Google Play Store