atp logo  ATP Education
Hi Guest

CBSE NOTES for class 9 th

 

1. फ़्रांसिसी क्रांति : History class 9 th:Hindi Medium NCERT Book Solutions

NCERT Books Subjects for class 9th Hindi Medium

Page 4 of 4

1. फ़्रांसिसी क्रांति

 

फ्रांसीसी क्रांति: 


विश्व के सामाजिक संरचना के क्षेत्र में आमूल परिवर्तन : सन 1789 ई० में फ्रांस में एक क्रांति हुई जिसने विश्व के लगभग सभी देशों के सामाजिक क्षेत्र की दिशा ही बदल दी | इस क्रांति को फ्रांसिसी क्रांति के नाम से जाना जाता है | इस क्रांति को विश्व के सामाजिक संरचना के क्षेत्र में आमूल परिवर्तन का सूत्रपात कहा जाता है | धीरे-धीरे विभिन्न देशों में भी लोग अपने अधिकारों की मांग करने लगे और वहाँ भी छोटी-मोटी आन्दोलन और क्रांतियाँ होने लगी | 

निरंकुश राजशाही : ऐसा शासन जहाँ राजा ही सर्वोंसर्वा होता है और वहाँ के नागरिकों को कोई अधिकार प्राप्त नहीं होता, अधिकार मांगने वालों पर दमन चक्र चलाया जाता है | इसे निरंकुश राजशाही या शासन कहते हैं | 

सन 1774 में बुर्बों राजवंश का लूई सोलहवाँ (XVI) फ्रांस कि राजगद्दी पर आसीन हुआ और राजकोष खाली था और के युद्ध लड़ने के कारण कर्ज के बोझ से दबा था | कर्ज का बोझ दिनों दिन बढ़ता जा रहा  था | लूई के शासन काल में फिजूल खर्ची बहुत अधिक थी | केवल तीसरे एस्टेट के लोग ही कर अदा करते थे | खाने पीने कि वस्तुएँ जैसे पाव-रोटी की कीमत आसमान छू रही थी |

फ्रांसिसी समाज :  अठारहवी शताब्दी में फ्रांसिसी समाज तीन एस्टेट में बँटा हुआ था वो था | 

(i) प्रथम एस्टेट  (ii) द्वितीय एस्टेट (iii) तीसरा एस्टेट 

पूरी आबादी में लगभग 90 % किसान थे | लेकिन, जमीन मालिक किसानों की  संख्या बहुत कम थी | लगभग 60 प्रतिशत जमीन पर कुलीनों, चर्च और तीसरे एस्टेट के अमीरों का अधिकार था | 

प्रथम दो एस्टेट्स, कुलीन वर्ग एवं पादरी वर्ग के लोगों को कुछ विशेषाधिकार प्राप्त थे | जिनमें उनके द्वरा राज्य  को दिए जाने वाला करों में छुट प्रमुख था | यहाँ के कुलीन वर्ग को अन्य सामंती विशेषाधिकार प्राप्त थे जो किसानों से सामंती कर वसूला करते  थे | जबकि किसान अपने स्वामी की सेवा, स्वामी के घर एवं खेतों में काम करना, सैन्य सेवाएँ देना अथवा सडकों के निर्माण के लिए बाध्य थे | 

कर (taxes): 

टाइड (एक प्रकार का धार्मिक कर) : फ्रांस में चर्चों द्वारा वसूला जाने वाला कर को टाइड कहा जाता था | जो कृषि के उपज के दसवें हिस्से के बराबर था | 

टाइल : प्रत्यक्ष कर जो सीधे जनता द्वारा राज्य को अदा किया जाता था | 

कामगार मजदूरों की स्थित : अधिकतर कामगार कारखानों में काम करते थे और उनकी मजदूरी मालिक तय करते करते थे | लेकिन मजदूरी उस हिसाब से नहीं बढ़ रही थी जिस हिसाब से महंगाई बढ़ रही थी | वहाँ के लोगो के समक्ष जिविका संकट उत्पन्न हो जाते थे जब कभी सूखे या ओले के प्रकोप से पैदवार गिर जाती थी | 

लूई सोलहवें द्वारा कर में वृद्धि : 

लुई  सोलहवें  के कर बढाने के निम्न कारण थे।

1. खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई |

2. फ्रांस की जनसंख्या में वृद्धि ।

3. सरकार पर कर्ज का बोझ।

4. वितीय संसाधन में कमी ।

5. बार बार युद्ध की मार ।

फ्रांस की क्रांति के प्रमुख कारण : 

1. खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई |

2. कर में वृद्धि |

3. लूई सरकार का निरंकुश शासन |

4. मजदुर, व्यापारियों और किसानों का शोषण |

5. दार्शनिकों के विचार | 

 

ATP Education
www.atpeducation.com ATP Education www.atpeducation.com

ATP Education

 

 

Advertisement

NCERT Solutions

Select Class for NCERT Books Solutions

 

 

 

Notes And NCERT Solutions

Our NCERT Solution and CBSE Notes are prepared for Term 1 and Terms 2 exams also Board exam Preparation.

Advertisement

Chapter List


Our Educational Apps On Google Play Store