atp logo  ATP Education
Hi Guest

CBSE NOTES for class 9 th

 

1. भारत - आकार और स्थिति : Geography class 9 th:Hindi Medium NCERT Book Solutions

NCERT Books Subjects for class 9th Hindi Medium

Page 2 of 3

1. भारत - आकार और स्थिति

 

Chapter-1  भारत- आकार और स्थिति


प्रश्न 1. नीचे दिए गये सही विकल्पों में से सहीं उत्तर चुने|

(i)  कर्क रिका किस राज्य से हो के नहीं गुजरती?

(a) राजस्थान          (b) उड़ीसा             (c) छत्तीसगढ़               (d) त्रिपुरा  

उत्तर: (b) उड़ीसा|

(ii) भारत का सबसे पुर्वी देशांतर कौन सा हैं?

(a) 97o25'पू0       (b) 77o6'पू0           (c) 68o7'पू0            (d) 82o32'पू0

उत्तर: (a) 97o25'पू0 |

(iii) उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?

(a) चीन                (b) भूटान               (c) नेपाल               (d) म्यांमार 

उत्तर: (c) नेपाल|

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएंगे|

(a) पुदुच्चेरी           (b) लक्षद्वीप            (c) अंडमान और निकोबार    (d) दीव और दमन

उत्तर: (b) लक्षद्वीप |

(v) मेरे मित्र एक इसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती हैं| आप बताइए, वह कौन सा देश हैं?

(a) भूटान               (b) तज़ाकिस्तान          (c) बांग्लादेश          (d) नेपाल

उत्तर: (b) तज़ाकिस्तान

प्रश्न 2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए-

(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों के नाम बताइए| दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?

उत्तर: अरब सागर में लक्षद्वीप तथा  बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह| दक्षिण में हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह श्रीलंका और मालदीव हैं|

(ii) उन देशो के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं|

उत्तर: रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त अमेरिका, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया|

(iii) हमारे उत्तरी- पश्चिमी , उत्तरी तथा उत्तरी-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए|

उत्तर: उत्तरी-पश्चिमी पड़ोसी देश-पाकिस्तान और अफगानिस्तान; उत्तर के पड़ोसी देश-चीन (तिब्बत), नेपाल तथा भूटान; पूर्वी पड़ोसी - देश म्यांमार तथा बांग्लादेश|

(iv) भारत  में किन - किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए |

उत्तर: गुजरात, राजस्थान, मध्य-प्रदेश, छतीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल , त्रिपुरा |

प्रश्न 3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिम भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता हैं, जबकि दोनों राज्यों में घडी एक ही समय दर्शाती हैं? स्पष्ट कीजिए| 

उत्तर: गुजरात और अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर हैं| इसी कारण मध्यवर्ती 82o30' पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया हैं| अतः दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती हैं|

प्रश्न 4.  हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ हैं?

उत्तर: पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशो से भी पूर्वी तटके माध्यम से निकटतम संबंध बनाने में लाभ हुआ हैं| हिन्द महासागर में किसी भी देश i तटीय सीमा भारत जैसी नहीं हैं| भारत की इस महत्वपूर्ण स्थिति के कारण यहाँ के महासागर का नाम हिन्द महासागर पड़ा| भारत और विश्व के बीच प्राचीन समय से विचारों और वस्तुओ आदान-प्रदान होता रहा| इससे उपनिषदों के विचार, रामायण और पंचतंत्र की कहानियाँ, भारतीय अंक एवं दशमलव प्रणाली संसार के विभिन्न भागो तक पहुँच सके| मसाले, मलमल और व्यापर के अन्य समान भारत से विभिन्न देशो को ले जाए जाते थे | इसके विपरीत यूनानी  स्थापत्यकला तथा पश्चिमी एशिया की वास्तुकला के प्रतीक मीनारों और गुबंदों का प्रभाव हमारे देश के विभिन्न भागो में देखा जा सकता हैं|

ATP Education
www.atpeducation.com ATP Education www.atpeducation.com

ATP Education

 

 

Advertisement

NCERT Solutions

Select Class for NCERT Books Solutions

 

 

 

Notes And NCERT Solutions

Our NCERT Solution and CBSE Notes are prepared for Term 1 and Terms 2 exams also Board exam Preparation.

Advertisement

Chapter List


Our Educational Apps On Google Play Store