atp logo  ATP Education
Hi Guest

CBSE NOTES for class 8 th

 

Chapter 1. संसाधन : Geography class 8 th:Hindi Medium NCERT Book Solutions

NCERT Books Subjects for class 8th Hindi Medium

Page 1 of 2

Chapter 1. संसाधन

 

अभ्यास - प्रश्न:


प्रश्न- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?

उत्तर- प्राकृतिक संसाधन का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊचाई जैसे अनेक भौतिक कारको पर निर्भर करते हैं| पृथ्वी पर इन कारको में विभिन्नता होने के कारण संसाधनो का वितरण असमान हैं|

(ii) संसाधन संरक्षण क्या हैं?

उत्तर- संसाधनो का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना , संसाधन संरक्षण कहलाता है|

(iii) मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों हैं?

उत्तर- मानव संसाधन महत्वपूर्ण इसलिए है क्योकि मनुष्य की योग्ताए ही भौतिक पदर्थो को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती हैं|

(iv) सततपोषणीया विकास क्या है?

उत्तर- संसाधनो का उपयोग करने की आवश्कता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना सततपोषणीय विकास कहलाता हैं|

प्रश्न-2 सही उत्तर पर निशान लगाईए -

(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नही करता ?

(क) उपयोगिता (ख) मूल्य (ग) मात्रा

(ii) निम्नलिखित में से कौन सा मानव निर्मित संसाधन है?

(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ (ख) झरने का जल (ग) उष्णकटिबंधीय वन

(iii) कथन पूरा कीजिए-

   जैव संसाधन ________ होते है|

(क) जीव जन्तुओं से व्युत्पन्न (ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित (ग) निर्जीव वस्तुओ से व्युत्पन्न

उत्तर- (i) (ग), (ii) (क), (iii) (क)

प्रश्न 3. निम्नलिखित में भेद कीजिए :

(i) संभाव्य और वास्तविक संसाधन

उत्तर-

  संभाव्य संसाधन

  वास्तविक संसाधन

(i) वे संसाधन जिनकी पूरी मात्रा ज्ञान नहीं हो सकता है |

(ii) इस समय इनका प्रयोग नही किया जा रहा है परंतु भविष्य में इसका उपयोग किया जा सकता है|

(i) इन संसाधनो की मात्रा ज्ञान होता है |

(ii) इन संसाधनो का इस समय उपयोग किया जाता है |

 

 

(ii) सर्वव्यापक और स्थानीय संसाधन

उत्तर-

   सर्वव्यापक संसाधन

    स्थानीय संसाधन

वे संसाधन जो सभी जगह पाए जाते है सर्वव्यापक संसाधन कहलाता है| उदहारण के लिए ,वायु ,सूर्य की रोशनी आदि|

वे संसाधन जो कुछ निशिचत स्थानों पर ही पाए जाते है, स्थानीक संसाधन कहलाते है| उदहारण के लिए ,ताँबा ,लौहा- अयस्क आदि|

 

ATP Education
www.atpeducation.com ATP Education www.atpeducation.com

ATP Education

 

 

Advertisement

NCERT Solutions

Select Class for NCERT Books Solutions

 

 

 

Notes And NCERT Solutions

Our NCERT Solution and CBSE Notes are prepared for Term 1 and Terms 2 exams also Board exam Preparation.

Advertisement

Chapter List


Our Educational Apps On Google Play Store