atp logo  ATP Education
Hi Guest

CBSE NOTES for class 10 th

 

Chapter 1. विकास : Economics class 10 th:Hindi Medium NCERT Book Solutions

NCERT Books Subjects for class 10th Hindi Medium

Page 1 of 3

Chapter 1. विकास

 

अध्याय-समीक्षा 


  • अर्थव्यवस्था एक प्रणाली हे जो लोगों को आजीविका प्रदान करती है।
  • पूंजी वे सब सुविधाएँ जो वस्तुओं और सेवाओं को प्रदान करने के लिए आवश्यक है।
  • आर्थिक विकास एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक अर्थव्यवस्था की वास्तविक प्रति व्यक्ति आय दीर्घ अवधि में बढ़ती है।
  • सार्वजनिक क्षेत्र सरकार के पूर्ण नियन्त्रण में होता है।
  • निजी क्षेत्र को एक व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा नियन्त्रित किया जाता है |
  • मिश्रित अर्थव्यवस्था में निजी और सार्वजनिक दोनों पर नियंत्रण होता है।
  • आर्थिक नियोजन देश के साधनों का लाभ उठाकर देश के विकास का योजनाबद्ध रूप में कार्य करना।
  • किसी अर्थव्यवस्था की वास्तविक राष्ट्रिय आय में दीर्घकालीन वृद्धि ही आर्थिक विकास है | इसे देश की राष्ट्रिय आय और प्रतिव्यक्ति आय से मापा जाता है | 
  • देश के अन्दर उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य तथा विदेशों से प्राप्त आय का जोड़ राष्ट्रिय आय कहलाती है | 
  • कुल राष्ट्रिय आय तथा कुल जनसंख्या के भागफल को प्रतिव्यक्ति आय कहा जाता है | इसे औसत आय भी कहते हैं | 
  • विश्व विकास रिपोर्ट के अनुसार भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश, नेपाल और केन्या निम्न आय वाले देश हैं | 
  • मानव विकास सूचकांक से किसी देश के विकास के बारे में पता चलता है |
  • मानव विकास सूचकांक से आर्थिक विकास के तत्व जैसे शिक्षा, जीवन प्रत्याशा और प्रतिव्यक्ति आय के बारे में पता चलता है | 
  • संसाधन सिमित हैं और मानव इच्छाएँ असीमित हैं तथा इसी का परिणाम पर्यावरण प्रदुषण है | 
  • प्राकृतिक संसाधनों का बिना पर्यावरण को नुकसान पहुँचाएँ वैज्ञानिक ढंग से और भावी पीढ़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास करना सत्त पोषणीय विकास कहलाता है | 
  • सार्वजानिक वितरण प्रणाली एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें अवश्यक वस्तुओं को कम मूल्य पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाता है | जैसे - राशन की दुकान |
  • किसी वर्ष में पैदा हुए प्रति 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले शिशुओं की संख्या को शिशु मृत्यु दर कहते है | 
  • वे सुविधाएँ जो मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार उपलब्ध करवाती है सार्वजानिक सुविधाएँ कहलाती है | जैसे- रक्षा, स्वास्थ्य के लिए अस्पातल, पुलिस, सरकारी विद्यालय, शौचालय, प्रदुषण मुक्त वातावरण इत्यादि |

 

ATP Education
www.atpeducation.com ATP Education www.atpeducation.com

ATP Education

 

 

Advertisement

NCERT Solutions

Select Class for NCERT Books Solutions

 

 

 

Notes And NCERT Solutions

Our NCERT Solution and CBSE Notes are prepared for Term 1 and Terms 2 exams also Board exam Preparation.

Advertisement

Chapter List


Our Educational Apps On Google Play Store