atp logo  ATP Education
Hi Guest

CBSE NOTES for class 12 th

 

Chapter 1. स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था : Economics-II class 12 th:Hindi Medium NCERT Book Solutions

NCERT Books Subjects for class 12th Hindi Medium

Page 2 of 4

Chapter 1. स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर भारतीय अर्थव्यवस्था

 

जनांकिकीय परिस्थिति: 


जनांकिकीय संक्रमण के प्रथम और द्वितीय सोपान का विभाजन वर्ष: वर्ष 1921 को जनांकिकीय संक्रमण के प्रथम और द्वितीय सोपान का विभाजन वर्ष माना जाता है | 

जनांकिकीय स्थिति का संख्यात्मक चित्रण: 

साक्षरता दर : साक्षरता दर 16 प्रतिशत से भी कम थी | जिसमें महिला साक्षरता दर नगण्य केवल 7 प्रतिशत आंकी गयी थी | 

मृत्यु दर : सकल मृत्यु दर काफी ऊँची थी | शिशु मृत्यु दर अधिक चौंकाने वाला था | उस समय 218 प्रति हजार थी | आज यह 63 प्रति हजार हो गई है | उच्च शिशु मृत्यु दर निर्धनता को दर्शाता है | 

जीवन प्रत्याशा स्तर : उस समय केवल 32 वर्ष थी जबकि आज यह 63 वर्ष पर पहुँच गई है | 

व्यावसायिक संरचना: 

(A) कृषि: कृषि सबसे बड़ा व्यवसाय था, जिसमें 70-75 प्रतिशत जनसंख्या लगी थी। उसी अवधि में पंजाब, राजस्थान और उड़ीसा के क्षेत्रों में कृषि में लगे श्रमिकों के अनुपात में वृद्धि आँकी गई | 

(B) विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्रक: विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्रकों में क्रमशः 10 प्रतिशत तथा 15-20 प्रतिशत जन-समुदाय को रोजगार मिल पा रहा था। विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्रकों का महत्त्व तदनुरूप बढ़ रहा था। 

आधारित संरचना की स्थिति:

(i) औपनिवेशिक शासन के अंतर्गत देश में रेलों, सड़क व जल परिवहन का विकास किया गया | 

(ii) सड़कों तथा रेलों के विकास के साथ-साथ औपनिवेशिक व्यवस्था ने आंतरिक व्यापार तथा
समुद्री जलमार्गों के विकास पर भी ध्यान दिया।

(iii) बंदरगाहों का बड़े स्तर पर निर्माण हुआ | 

(iv) डाक-तार आदि का विकास हुआ |

भारत में ब्रिटिश शासन के कुछ सकारात्मक योगदान: 

(i) आधारित संरचना का विकास जैसे यातायात सुविधाएँ, विशेष कर रेलों के रूप में किया गया |

(ii) बंदरगाहों का विकास

(iii) डाक तथा टेलीग्राफ सेवाओं का प्रावधान

(iv) ब्रिटिश सरकार ने एक सशक्त एवं कुशल प्रशास्नात्मक ढाँचे की विरासत छोड़ी |

 

ATP Education
www.atpeducation.com ATP Education www.atpeducation.com

ATP Education

 

 

Advertisement

NCERT Solutions

Select Class for NCERT Books Solutions

 

 

 

Notes And NCERT Solutions

Our NCERT Solution and CBSE Notes are prepared for Term 1 and Terms 2 exams also Board exam Preparation.

Advertisement

Chapter List


Our Educational Apps On Google Play Store