ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement

निबंध-लेखन जनसंख्या विस्फोट अथवा जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम Writing Skills for Exams

Explore complete Writing Skills including Letter Writing, Essay Writing, Paragraph Writing, Notice Writing and Application Writing with proper format, examples and exam-oriented practice material. Improve structured writing, grammar accuracy and presentation skills for school and board examinations.

Topics Covered In This Article

Writing Skills Notes, Letter Writing Format, Essay Writing, Paragraph Writing, Notice Writing, Application Writing, English Writing Skills, Writing Skills for Exams, Board Exam Writing Preparation, Structured Writing Practice, Academic Writing Skills, Writing Skills Study Material

Article Image

निबंध-लेखन जनसंख्या विस्फोट अथवा जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम Writing Skills for Exams

Explore comprehensive English Grammar, Hindi Vyakaran, Writing Skills, and Hindi–English Translation notes designed for clear concept building and exam preparation. This section covers essential grammar rules with examples, parts of speech, tenses, voice and narration, along with structured formats for letter writing and essay writing. Whether you are preparing for school exams or competitive tests, these well-organized and easy-to-understand notes will help you strengthen your language skills and improve accuracy in both Hindi and English.

निबंध-लेखन जनसंख्या विस्फोट अथवा जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम Writing Skills for Exams

निबंध-लेखन

जनसंख्या विस्फोट अथवा जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम

संकेत-बिंदु –

•          भूमिका

•          भारत में जनसंख्या की स्थिति

•          जनसंख्या वृद्धि के कारण

•          जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याएँ

•          जनसंख्या वृद्धि रोकने के उपाय

•          उपसंहार

भूमिका – एक सूक्ति है–’अति सर्वत्र वय॑ते!’ अर्थात् अति हर जगह वर्जित होती है। यह सूक्ति हमारे देश की जनसंख्या वृद्धि पर पूर्णतया लागू हो रही है। हाँ, जिस गति से जनसंख्या में वृद्धि हो रही है, अब उस पर अंकुश लगाने का समय आ गया है। इसमें विलंब करने का परिणाम अच्छा नहीं होगा।

भारत में जनसंख्या की स्थिति – हमारे देश की जनसंख्या में तीव्र दर से वृद्धि हुई है। आज़ादी के समय 50 करोड़ रहने वाली जनसंख्या दूने से अधिक हो चुकी है। सन् 2011 की जनगणना के अनुसार हमारे देश की जनसंख्या 120 करोड़ की संख्या पार गई थी। वर्तमान में यह बढ़ते-बढ़ते 122 करोड़ छूने लगी है। इतनी बड़ी जनसंख्या अपने आप में एक समस्या है।

जनसंख्या वृद्धि के कारण – जनसंख्या वृद्धि के कारणों के मूल में जाने से ज्ञात होता है कि इस समस्या के एक नहीं अनेक कारण हैं। इनमें अशिक्षा मुख्य है। हमारे देश के ग्रामीण अंचलों की निरक्षर जनता आज भी अशिक्षा के कारण बच्चों को भगवान की देन मानकर इस पर नियंत्रण लगाने के लिए तैयार नहीं है। इन क्षेत्रों की धार्मिकता एवं धर्मांधता के कारण जनसंख्या वृद्धि हो रही है। हिंदू धर्म में पुत्र को मोक्षदाता माना जाता है।

अपने एक मोक्षदाता को पाने के लिए वे कई-कई लड़कियाँ पैदा करते हैं और जनसंख्या वृद्धि रोकने को तैयार नहीं होते हैं। कई जातियों में व्याप्त बहुविवाह प्रथा के कारण भी जनसंख्या वृद्धि हो रही है। अशिक्षित तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता का अभाव एवं अज्ञानता के कारण जनसंख्या वृद्धि होती रही है। गर्भ निरोधन के साधनों की जानकारी उन तक नहीं पहुँच पाती हैं।

जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याएँ – वास्तव में जनसंख्या वृद्धि एक समस्या न होकर अनेक समस्याओं की जड़ है। इसके कारण प्रत्यक्ष और परोक्ष दोनों तरह की समस्याएँ उठ खड़ी होती हैं। इनमें प्रमुख समस्या है-सुविधाओं का बँटवारा और कमी। देश में जितनी सुविधाएँ और संसाधन उपलब्ध हैं, वे देश की जनसंख्या की आवश्यकता की पूर्ति करने में अपर्याप्त सिद्ध हो रहे हैं। सरकार इन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए योजना बनाती है और उनमें वृद्धि करती है, जनसंख्या में उससे अधिक वृद्धि हो चुकी होती है।

अतः संसाधनों की कमी बनी रह जाती है। बेरोज़गारी, गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, यातायात के साधनों की भीड़, सब जनसंख्या वृद्धि के कारण ही हैं। जनसंख्या की अधिकता के कारण ही व्यक्ति को न पेट भरने के लिए रोटी मिल रही है और न तन ढंकने के लिए वस्त्र। हर हाथ को काम मिलने की बात करना ही बेईमानी होगी। अब भूखा और बेरोज़गार शांत बैठने से रहा। वह हर नैतिक-अनैतिक हथकंडे अपनाकर कार्य करता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देता है। पर्यावरण प्रदूषण और वैश्विक ऊष्मीकरण भी जनसंख्या वृद्धि की देन है।

जनसंख्या वृद्धि रोकने के उपाय – जनसंख्या की समस्या ने निपटने के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करना होगा। सरकार कानून बनाकर उसे ईमानदारी से लागू करवाए तथा युवा वर्ग इसकी हानियों पर विचार कर स्वयं ही समझदारी दिखाएँ।

उपसंहार - जनसंख्या वृद्धि देश, समाज और विश्व सबके लिए हानिकारक है। इसे रोकने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इसके लिए आज से ही सोचने की ज़रूरत है, क्योंकि कल तक तो बहुत देर हो चुकी होगी।

Various Topics On निबंध-लेखन

Comprehensive Hindi Vyakaran Study Material

In addition to English grammar, this guide provides detailed Hindi Vyakaran Notes covering essential grammar topics required in school and board examinations.

  • संज्ञा और उसके भेद
  • सर्वनाम
  • विशेषण
  • क्रिया और काल
  • वचन और लिंग
  • समास
  • संधि
  • अलंकार
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ

Each topic is explained with examples and easy definitions to improve conceptual clarity.

Writing Skills for Academic Excellence

Strong Writing Skills are essential for scoring well in language papers. Structured writing demonstrates clarity of thought and proper grammar application.

Key Writing Formats Covered:

  • Letter Writing Format (Formal & Informal)
  • Essay Writing
  • Paragraph Writing
  • Notice Writing
  • Application Writing

Students are guided with proper format, structure, tone, and model examples to ensure exam-ready preparation.

Latest Study Materials:

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Writing Skills क्या होते हैं?
Writing Skills से आशय सही व्याकरण, उचित शब्दावली और व्यवस्थित प्रस्तुति के साथ अपने विचारों को स्पष्ट रूप से लिखने की क्षमता से है। यह भाषा विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Writing Skills परीक्षा में क्यों महत्वपूर्ण हैं?
Writing Skills छात्रों को उत्तर लिखने की सही शैली, प्रारूप और प्रस्तुति समझने में मदद करती हैं, जिससे बोर्ड और स्कूल परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
इस सेक्शन में कौन-कौन से Writing Topics शामिल हैं?
यहाँ Letter Writing, Essay Writing, Paragraph Writing, Notice Writing, Application Writing और अन्य महत्वपूर्ण लेखन प्रारूप शामिल हैं।
क्या Writing Skills के लिए सही फॉर्मेट भी दिया गया है?
हाँ, प्रत्येक लेखन प्रकार के लिए सही फॉर्मेट, संरचना और उदाहरण दिए गए हैं ताकि छात्र परीक्षा में सही ढंग से उत्तर लिख सकें।
क्या Writing Skills से भाषा में सुधार होता है?
नियमित लेखन अभ्यास से शब्दावली, व्याकरण और विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति में सुधार होता है, जिससे भाषा कौशल मजबूत होते हैं।
क्या Writing Skills बोर्ड परीक्षा के लिए उपयोगी हैं?
हाँ, बोर्ड परीक्षाओं में लेखन आधारित प्रश्न जैसे पत्र, निबंध और अनुच्छेद महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए Writing Skills की तैयारी आवश्यक है।
Writing Skills को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है?
नियमित अभ्यास, मॉडल उत्तर पढ़ना, सही फॉर्मेट का पालन करना और व्याकरण की शुद्धता पर ध्यान देना Writing Skills सुधारने के प्रभावी तरीके हैं।
क्या Writing Skills मोबाइल पर पढ़ सकते हैं?
हाँ, सभी लेखन सामग्री मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर पर आसानी से पढ़ी और अभ्यास की जा सकती है।
क्या Writing Skills सामग्री नवीनतम सिलेबस के अनुसार है?
हाँ, सभी लेखन प्रारूप और उदाहरण नवीनतम पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयार किए गए हैं।
क्या Writing Skills प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक हैं?
हाँ, कई प्रतियोगी परीक्षाओं में लेखन क्षमता और भाषा कौशल का परीक्षण किया जाता है, इसलिए Writing Skills का अभ्यास अत्यंत लाभदायक है।

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।