निबंध-लेखन कंप्यूटर के लाभ अथवा कंप्यूटर-आज की आवश्यकता Writing Skills for Exams
Explore complete Writing Skills including Letter Writing, Essay Writing, Paragraph Writing, Notice Writing and Application Writing with proper format, examples and exam-oriented practice material. Improve structured writing, grammar accuracy and presentation skills for school and board examinations.
Topics Covered In This Article
Writing Skills Notes, Letter Writing Format, Essay Writing, Paragraph Writing, Notice Writing, Application Writing, English Writing Skills, Writing Skills for Exams, Board Exam Writing Preparation, Structured Writing Practice, Academic Writing Skills, Writing Skills Study Material
निबंध-लेखन कंप्यूटर के लाभ अथवा कंप्यूटर-आज की आवश्यकता Writing Skills for Exams
Explore comprehensive English Grammar, Hindi Vyakaran, Writing Skills, and Hindi–English Translation notes designed for clear concept building and exam preparation. This section covers essential grammar rules with examples, parts of speech, tenses, voice and narration, along with structured formats for letter writing and essay writing. Whether you are preparing for school exams or competitive tests, these well-organized and easy-to-understand notes will help you strengthen your language skills and improve accuracy in both Hindi and English.
निबंध-लेखन कंप्यूटर के लाभ अथवा कंप्यूटर-आज की आवश्यकता Writing Skills for Exams
निबंध-लेखन
कंप्यूटर के लाभ अथवा कंप्यूटर-आज की आवश्यकता

संकेत-बिंदु –
• भूमिका
• कंप्यूटर-एक बहुउपयोगी यंत्र
• शिक्षण कार्यों में कंप्यूटर
• बैंकों में कंप्यूटर
• विभिन्न कार्यालयों में कंप्यूटर
• व्यक्तिगत उपयोग
• कंप्यूटर से हानियाँ
• उपसंहार
भूमिका - विज्ञान ने मुनष्य को ऐसे अनेक उपकरण प्रदान किए हैं जिनकी कभी वह कल्पना किया करता था। इन उपकरणों ने मानव-जीवन को नाना प्रकार से सुखमय बनाया है। ये उपकरण इनते उपयोगी हैं कि वे मनुष्य की आवश्यकता बनते जा रहे हैं। इन्हीं उपकरणों में एक है-कंप्यूटर। कंप्यूटर विज्ञान का चमत्कारी यंत्र है।
कंप्यूटर-एक बहुउपयोगी यंत्र – कंप्यूटर का आविष्कार विज्ञान के चमत्कारों में से एक है। यह ऐसा यंत्र है जिसका उपयोग लगभग हर जगह किया जाता है। यह व्यक्तिगत उपयोग में लाया जा रहा है। शायद ही ऐसा कोई कार्यालय हो जहाँ किसी न किसी रूप में इसका उपयोग किया जा रहा है। अब इसे लाना-ले जाना भी सुगम होता जा रहा है, क्योंकि इसके मॉडल में बदलाव आता जा रहा है।
शिक्षण कार्यों में कंप्यूटर – आने वाले समय में शिक्षण का अधिकांश कार्य कंप्यूटर से किया जाने लगेगा। यद्यपि प्रोजेक्टर के माध्यम से आज भी वभिन्न कोसों की पढ़ाई कंप्यूटर से करवाई जा रही है तथा छात्र-छात्राएँ इसकी मदद से प्रोजेक्ट बनाने आदि का काम कर रहे हैं, पर आने वाले समय में छात्रों को बस्ते के बोझ से मुक्ति मिल जाएगी। उनकी सारी पुस्तकें और पाठ्यसामग्री कंप्यूटर पर ही उपलब्ध हो जाएगी। अब वह समय भी दूर नहीं जब शिक्षक भी कंप्यूटर ही होगा। वह छात्रों को निर्देश देकर विभिन्न विषयों की पढ़ाई करवाएगा। आज भी छात्र अपनी मोटी-मोटी पुस्तकें पी.डी.एफ.फार्म में करके कंप्यूटर से पढ़ाई कर रहे हैं।
बैंकों में कंप्यूटर – कंप्यूटर बैंकिंग क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है। अब कंप्यूटर के कारण क्लर्कों को न हाथ से काम करना पड़ रहा है और न फाइलें और लेजर सँभालने का झंझट रहा। सभी ग्राहकों के खाते अब कंप्यूटर की फाइलों में सिमट आए हैं। कंप्यूटर में न इनके खोने का डर है और न चूहों के काटने का। इसके अलावा एक कंप्यूटर कई-कई क्लर्कों का काम बिना थके करता है। कंप्यूटर न तो हड़ताल करता है और वेतन बढ़ाने के लिए कहता है। यह ऐसा यंत्र है जो बिना गलती किए अधिकाधिक कार्य कम से कम समय में पूरा कर देता है।
विभिन्न कार्यालयों में कंप्यूटर – कंप्यूटर अपनी उपयोगिता के कारण हर सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में प्रयोग किया जाने लगा है। आज इसे वैज्ञानिक, आर्थिक युद्ध, ज्योतिष, मौसम विभाग, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में प्रयोग में लाया जा रहा है। इसका प्रयोग बिल बनाने, कर्मचारियों के वेतन, पी.एफ. का हिसाब रखने, खातों के संचालन आदि में खूब प्रयोग किया जा रहा है। इसी प्रकार रेलवे, वायुयान, समुद्री जहाजों के संचालन के लिए भी कंप्यूटर की मदद ली जा रही है।
व्यक्तिगत उपयोग – आज कंप्यूटर का व्यक्तिगत उपयोग व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। छात्र इसका उपयोग पढ़ाई के लिए कर रहे हैं, तो चित्रकार और कलाकार इसका प्रयोग अपनी कला को निखारने के लिए कर रहे हैं। गीत-संगीत की रिकॉर्डिंग और संकलन का कार्य कंप्यूटर से बखूबी किया जा रहा है। कंप्यूटर से हानियाँ-कंप्यूटर का एक पक्ष जितना उजला है, दूसरा पक्ष उतना ही श्याम भी है। ‘अति सर्वत्र वय॑ते’ की उक्ति इस पर पूरी तरह लागू होती है। इसका अधिक उपयोग मोटापा बढ़ाता है। इस पर ज़्यादा देर काम करना आँख और कमर के लिए हानिकारक होता है। इसके अलावा इस पर सारी गणनाएँ सरलता से हो जाने के कारण अब मौखिक दक्षता और याद करने की क्षमता में कमी आने लगी है।
उपसंहार – कंप्यूटर अद्भुत तथा अत्यंत उपयोगी यंत्र है, पर इसका अधिक प्रयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसका प्रयोग व्यक्ति को आत्मकेंद्रित बनाता है। इसका आवश्यकतानुसार सोच-समझकर प्रयोग करना चाहिए।
Various Topics On निबंध-लेखन
Comprehensive Hindi Vyakaran Study Material
In addition to English grammar, this guide provides detailed Hindi Vyakaran Notes covering essential grammar topics required in school and board examinations.
- संज्ञा और उसके भेद
- सर्वनाम
- विशेषण
- क्रिया और काल
- वचन और लिंग
- समास
- संधि
- अलंकार
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ
Each topic is explained with examples and easy definitions to improve conceptual clarity.
Writing Skills for Academic Excellence
Strong Writing Skills are essential for scoring well in language papers. Structured writing demonstrates clarity of thought and proper grammar application.
Key Writing Formats Covered:
- Letter Writing Format (Formal & Informal)
- Essay Writing
- Paragraph Writing
- Notice Writing
- Application Writing
Students are guided with proper format, structure, tone, and model examples to ensure exam-ready preparation.
Welcome to ATP Education
ATP Education