प्रश्न 2- प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले कारको का नाम लिखो।
उत्तर - 1. प्रकाश 2. तापक्रम 3. जल 4. कार्बन डाइऑक्साइड ।
प्रश्न 3 - प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान कौन कौन सी घटनाएँ होती है ?
उत्तर - प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान होने वाली घटनाएँ निम्न है ।
(i) क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करना ।,
(ii) प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित करना तथा जल अणुओं का हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन में अपघटन ।
(iii) कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में अपचयन ।
प्रश्न 4 - प्रकाश संश्लेषण तथा श्वसन में कोइ तीन अंतर लिखिए।
उत्तर -
प्रकाश संश्लेषण
1.यह केवल पादपों में होता है।
2. यह केवल एक ही भाग पतियों में होता है।
3. इसमें कार्बन डाइऑक्साइड लेते है और ऑक्सिजन छोडते है।
श्वसन
1. यह सभी जीवों में हेता है।
2. यह शरीर के सभी भागों में होता है।
3. इसमें ऑक्सिजन लेते है और कार्बन डाइऑक्साइड छोडते है।
प्रश्न 5 - निम्नलिखित का पूरा नाम लिखिए।
(1) ATP (2) NADP
उत्तर - (1) ATP का पूरा नाम ऐडेनोसीन ट्राइफॉस्फेट
(2) NADP का पूरा नाम निकोटिनामाइड एडेनीन डाइन्युक्लियोटाइड फॉस्फेट
प्रश्न 6 - श्वसन कितने प्रकार के होता है ?
उत्तर - 1. वायवीय श्वसन 2. अवायवीय श्वसन ।
प्रश्न 7 - वायवीय श्वसन प्रक्रिया में ग्लुकोज के पूर्ण -ऑक्सिकरण के दो चरण के नाम लिखिए। इनमें से कौन सा चरण कोशिका द्रव्य में सम्पन्न होता है ?
उत्तर - वायवीय श्वसन प्रक्रिया में ग्लुकोज के पूर्ण -ऑक्सिकरण केदो चरण :-
1. ग्लाइकोलिसिस
2. क्रेब चक्र
ग्लाइकोलिसिस चक्र का चरण कोशिका द्रव्य में सम्पन्न होता है।
प्रश्न 8 - वायवीय श्वसन प्रक्रिया में ग्लुकोज किन दो पदार्थो में विखंडित हो जाता है ?
उत्तर - कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल में विखंडित हो जाता है।
प्रश्न 9 - श्वसन क्रिया और श्वास लेना में अंतर लिखिए।
उत्तर -
श्वसन क्रिया
1. यह एक जटिल जैव रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें पाचित खाद्यो का ऑक्सिकरण होता है।
2. यह प्रक्रिया माइटोकॉड्रिया में होती हे।
श्वास लेना
1. ऑक्सिजन लेने तथा कार्बन डाइऑक्साइड छोडने की प्रक्रिया को श्वास लेना कहते है।
2. यह प्रक्रिया फेफडे में होती है।
प्रश्न 10 - निम्नलिखित के श्वसन अंगो के नाम लिखिए।
1. मछली 2. कीट 3. केंचुआ 4. मनुष्य
उत्तर - 1.मछली में गिल से
2. कीट में श्वास नली से
3. केंचुआ में त्वाचा से
4. मनुष्य में फेफडे से
प्रश्न 11 - कठिन व्यायाम के समय श्वास की दर अधिक क्यों हो जाती है ?
उत्तर - कठिन व्यायाम के समय श्वास की दर अधिक हो जाती है क्योंकि कठिन व्यायाम से कोशिकाओं में श्वसन क्रिया की दर बढ जाती है जिससे अधिक मात्रा में उर्जा का खपत होता है। ऑक्सिजन की माँग कोशिकाओं में बढ जाती है और अधिक मात्रा में ब्व्2 निकलने लगते है जिससे श्वास की दर अधिक हो जाती है।
प्रश्न 12 - वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में चार अंतर लिखिए ।
उत्तर - अवायवीय श्वसन
1. इसमें 2 ATP ऊर्जा उत्पन्न होती है।
2. यह प्रक्रम कोशिका द्रव्य में होता है।
3. ये निम्नवर्गीय जीवों में पाया जाता हैं । मानव की पोशियों में वायु के अभाव में यह होती है।
4. इस प्रकार की श्वसन क्रिया वायू की अनुपस्थिति में होती है।
वायविय श्वसन
1. इसमें 3 ATP ऊर्जा उत्पन्न होती है।
2. यह प्रक्रम माइटोकॉड्रिया में होता है।
3. ये सभी उच्चवर्गीय जीवों में पाया जाता हैं ।
4. इस प्रकार की श्वसन क्रिया वायु की उपस्थिति में होती हैं ।
प्रश्न 13 - स्वस्थ मनुष्य में श्वसन दर क्या होता है ?
उत्तर - 15 से 18 श्वसन ।
प्रश्न 14 - वाष्पोत्सर्जन क्या है ?
उत्तर - पत्ती की निम्न सतह पर उपस्थित रंन्ध्रो के माध्यम से जल की पर्याप्त मात्रा वाष्प रूप में निष्कासित हो जाती है। पत्ती से जल वाष्प के रूप में जल ह्रास वाष्पोत्सर्जन कहलाता है।
प्रश्न 15 - दारू उतक (जाइलम) के दो प्रकारो का वर्णन के नाम लिखो।
उत्तर - 1. वाहिनीकाएँ 2. वाहिकाएँ ।
प्रश्न 16 - जाइलम तथा फ्लोएम का कार्य लिखों ।
उत्तर - जाइलम मृदा से प्राप्त जल और खनिज लवणों को पौधे के अन्य सभी भागों तक पहुँचाता है।
फ्लोएम पतियों में प्रकाशसंश्लेषण के द्वारा बने उत्पादों को पौधें के अन्य सभी भागों तक पहुँचाता है।
प्रश्न 17 - पौधों में जल का परिवहन करने वाले उतक का नाम बताइए।
उत्तर - जाइलम ।
प्रश्न 18 - पदार्थो के स्थानांतरण की आवश्यकता क्यो होती हैं ?
उत्तर - स्थानांतरण के द्वारा पादप के प्रत्येक भाग की खाद्य आवश्यकता की पूर्ति होती है।जिससे उसे आवश्यक ऊर्जा प्रप्त होती है।तथा इसका निर्माण तथा रख रखाव होता है।
प्रश्न 19 - मनुष्यो में पदार्थो के स्थानांतरण के लिए उतरदायी अंग तंत्र का नाम लिखो ।
उत्तर - मनुष्यो में पदार्थो के स्थानांतरण के लिए उतरदायी अंग तंत्र का नाम रक्त परिसंचरण तंत्र (हृदय) है।
प्रश्न 20 - रूधिर के विभिन्न अवयय कौन - कौन से है ?
उत्तर - रूधिर के विभिन्न अवयय निम्नलिखित है।
1. प्लाज्मा
2. जल
3. रक्त कोशिकाए
- लाल रक्त कोशिका
- श्वेत रक्त कोशिकाए
- प्लैटलैट्स रक्त कोशिकाए
प्रश्न 21.- लाल रूधिर कणिकाओ का रंग लाल क्यो होता है।
उत्तर - लाल रूधिर कणिकाओ मे उपस्थित हिमोग्लोबीन के कारण रक्त का रंग लाल होता हैं।
प्रश्न 22 - टिशु फ्लुड (उतक तरल) क्या है ? इसका कार्य लिखों ।
उत्तर - केशिकाओं की भिति में उपस्थित छिद्रों द्वारा कुछ प्लैज्मा, प्रोटीन तथा रूधिर कोशिकाएँ बाहर निकलकर उतक के अंतर्कोशिकीय अवकाश में आ जाते है तथा उतक तरल या लसीका का निर्माण करते है।
उतक तरल या लसीका का कार्य :-
(i) यह वहन में सहायता करता है।
(ii) पचा हुआ तथा क्षुद्रांत द्वारा अवशोषित वसा का वहन लसीका द्वारा होता है।
(iii) बाह्य कोशिकीय अवकाश से अतिरिक्त तरल को वापस रूधिर में ले जाता है।
(iv) लसीका में पाए जाने वाले लिम्फोसाइट संक्रमण के विरूद्ध लडते है।
प्रश्न 23 - श्वेत रूधिर कणिकाओ को शरीर का सैनिक क्यो कहते है ?
उत्तर - श्वेत रूधिर कणिकाए प्रतिरक्षियो का निर्माण करती है। जो रोध क्षमता प्रदान करते हैं। यह संक्रमण से शरीर की रक्षा करते है। इसलिए श्वेत रूधिर कणिकाओ को शरीर का सैनिक कहते है।
प्रश्न 23 - मनुष्य के चार रूधिर वर्गो के नाम लिखो ।
उत्तर - मनुष्य के चार रूधिर निम्नलिखित हैं।
(i) A वर्ग
(ii) B वर्ग
(iii) AB वर्ग
(iv) O वर्ग
प्रश्न 24 - O वर्ग को सार्वत्रिक दाता क्यो कहते है ?
उत्तर - क्योकि ये सभी वर्गो को रक्तदान कर सकता है।
प्रश्न 25 - सार्वत्रिक ग्राही रूधिर वर्गो के नाम लिखो ।
उत्तर - A वर्ग व B वर्ग
प्रश्न 26 - Rh कारक क्या है ? क्या होता है जब Rh+ महिला के गर्भ मे Rh- भ्रूण पल रहा हो ?
उत्तर - मनुष्य के रूधिर मे एक अनुवांषिक कारक होता है । जिसे Rh कारक कहते है । जब Rh+ महिला के गर्भ मे Rh- भ्रूण पल रहा हो तो भ्रूण पर विपरीत प्रभाव पड सकता है समय पर इस असंगत का पता लगाकर उपचार नही किया गया तो शिशु कि जान भी जा सकती है।
प्रश्न 27 - निम्न जीवो मे उत्सर्जन के अंग संरचना का नाम लिखो?
1. अमीबा
2. केचुआ
उत्तर - 1. सकुंचनशील रिक्तिता अथवा धानी
2. वृक्क
प्रश्न 28 - अमीबा की संकुचनशील रिक्तता मे उत्सर्जी पदार्थ किस भाग से आता है ।
उत्तर - कोशिका दव्य से विसरीत हो कर आता है।
प्रश्न 29 - केचुऐ मे वृक्क कहॉ पाया जाता है।
उत्तर - उनके पट्टों मे पाया जाता है।
प्रश्न 30 - वृक्क की उत्सर्जी इकाई का नाम लिखो ।
उत्तर - नेफॉन वृक्कनलिकाऐ ।
प्रश्न 31 - उस उपकरण का नाम लिखो जिसका उपयोग हृदय की घडकन के दौरान वैद्युत परिवर्तन को रिकार्ड करने के लिए किया जाता है ।
उत्तर - इलेकट्रोड कर्डियो ग्राम (म्ब्ळ)
प्रश्न 32 - ऐसे यंत्र का नाम लिखो जिसे असमान्य घडकन वाले रोगियो के हृदय की धडकनो को समान्य करने के लिए उपयोग किया जाता है ।
उत्तर - पेस मेकर ।
प्रश्न 33 - लसिका क्या हैं ? इसका क्या कार्य हैं ?
उत्तर - लसिका एक प्रकार का संयोजी ऊतक हैं । जो एक विशेष प्रकार की नलिकाओं के द्वारा शरीर के अन्य भागों से ह्रदय की ओर प्रवाहित होती हैं। इसमें प्लैजमा , प्रोटीन तथा जल की मात्रा होती हैं ।
लसिका का प्रमुख कार्य निम्नलिखित है। :-
1. पचा हुआ तथा क्षुद्रांत्र द्वारा अवशोंषित वसा का वहन लसिका द्वारा होता हैं ।
2. बाह्य कोशिकीय अवकाश से अतिरिक्त तरल को वापिस रूधिर में ले जाता हैं ।
प्रश्न 34 - कृत्रिम वृक्क में किस तकनीक का उपयोग किया जाता है।
उत्तर - अपोहन अथवा डायलिसिस नामक तकनीक है।
प्रश्न 35 - परासरण नियम से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर - शरीर में जल की उचित मात्रा तथा उपयुक्त आयनो का संतुलन बनाए रखना परासरण का नियम कहलाता है ।
प्रश्न 36 - दोहरा परिसंचरण का क्या अर्थ है ?
उत्तर - हमारा हृदय एक बार फेफडे को तथा एक बार पुरे शरीर में रक्त पहुँचाता है । पुनःः इन्हे वापस हृदय तक लाता है । अत : रूधिर हृदय से दो बार प्रवाहित होता है इसलिए इसे दोहरा परिसंचरण कहते है ।
प्रश्न 37 - उस गति का नाम बताइए जो भेजन को नियमित ढंग से प्रकमित करने के लिए आवश्यक हैं ?
उत्तर - क्रमांकुचक गति ।
प्रश्न 38 - आहार नाल में भोजन किस प्रकार प्रकमित होता हैं ?
उत्तर - आहार नाल में भोजन क्रमांकुचक गति के कारण प्रकमित होता हैं ।
प्रश्न 39 - माँसाहारियों की अपेक्षा शाकाहारियों क्षुदांत्र की लंबाई अधिक लंबी क्यों होती हैं ?
उत्तर - चूकिँ शाकाहारियों को सेल्यूलोज जैसे जटिल बहुलक का पाचन करना होता हैं इसलिए क्षुद्रांत्र की लंबाई माँसाहारियों की अपेक्षा अधिक लंबी होती हैं । माँसाहारियों में क्षुद्रांत्र की लंबाई कम होती हैं क्योंकि माँस का पाचन आसानी से हो जाता हैं ।
प्रश्न 40 - मानव में श्वसन वर्णक का नाम लिखों । ,यह किस श्वसन गैस से उच्च बंधता रखता हैं ? यह वर्णक कहाँ पाया जाता हैं ?
उत्तर - श्वसन वर्णक का नाम हैं हीमोग्लोबिन । यह ऑक्सीजन गैस से उच्च बंधता रखता हैं । यह लाल रक्त कोशिका में पाया जाता हैं ।
प्रश्न 41 - किस प्रक्रिया के द्वारा ऑक्सीजन फुफ्फुस से शरीर के अन्य भागों तक पहुँचता हैं ?
उत्तर - विसरण प्रक्रिया ।
प्रश्न 42 - डायलिसिस (अपोहन) का नियम लिखे।
उत्तर - अपोहन के उपकरण में सेल्युलोज की लंबी कुंडलित नलियां अपोहन विलयन से भरी टंकी में लगी होती है। जब रूधिर इन नलियो से प्रवाहित होता तब अपशिष्ट पदार्थ विसरित होकर टंकी के विलयन में आ जाते है। स्वच्छ रूधिर रोगी के शरीर में पुनः प्रविष्ट करा दिया जाता है।
प्रश्न 43 - कृत्रिम वृक्क में किस तकनिक का इस्तेमाल होता है ?
उत्तर - कृत्रिम वृक्क में डायलिसिस (अपोहन) तकनिक का इस्तेमाल होता है।