महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:
प्रश्न 1 - जैव प्रक्रम क्या है ?
उत्तर - वे सभी प्रक्रम जो सम्मिलित रूप से अनुरक्षण कार्य करते है जैव प्रक्रम कहलाता है।
प्रश्न 2 - श्वसन क्या है ?
उत्तर - शरीर के बाहर से ऑकसीजन को ग्रहण करना तथा कोशिकीय आवश्यकता के अनुसार खाद्य स्रोत के विघटन में उसका उपयोग श्वसन कहलाता है।
प्रश्न 3 - उत्सर्जन किसे कहते है ?
उत्तर - शरीर में उत्पादित अपशिष्ट पदाथों के बाहर निकालने के प्रक्रम को उत्सर्जन कहते है।
प्रश्न 4 - हमारे जैसे बहुकोशिकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी करने में विसरण क्यों अपर्याप्त है ?
उत्तर - क्योंकि समस्त कोशिकाएँ वातावरण के सीधे सम्पर्क में नहीं होती, विसरण प्रक्रिया फेफडे द्वारा जब हम ऑक्सीजन लेते है तभी होता है । विसरण दाब की दक्षता कम होती हैं । अतः विसरण समस्त कोशिकाओं की आवश्यकताओं को पुरा नहीं कर सकता हैं ।
प्रश्न 5 - कोई वस्तु सजीव है, इसका निर्धारण करने के लिए हम किस मापदंड का उपयोग करेंगे ?
उत्तर - अदृश्य अणुगति सजीव होने का प्रमाण है।
प्रश्न 6 - किसी जीव द्वारा किन कच्ची समाग्रियों का उपयोग किया जाता हैं ?
उत्तर - भोजन, जल और ऑक्सीजन ।
प्रश्न 7 - जीवन के अनुरक्षण के लिए आप किन प्रक्रमों को आवश्यक मानेंगे ?
उत्तर - (1) पोषण (2) श्वसन (3) उतर्जन (4) वहन
प्रश्न 8 - उस जैव उत्प्रेरक को क्या कहते है ? जिसका उपयोग जीव जटिल पदार्थो को सरल पदार्थो में खंडित करने में करते है।
उत्तर - एंजाइम ।
प्रश्न 9 - वह प्रक्रिया का नाम बताइए जिसके द्वारा स्वपोषी अपने भोजन का निर्माण करते है ?
उत्तर - प्रकाश संश्लेषण ।
प्रश्न 10 - (i) द्वार कोशिका कहाँ पाया जाता है ? इसका क्या कार्य है ?
उत्तर - द्वार कोशिकाएँ पतियों में पाया जाता है ।
(i)पतियों में पाए जाने वाले छिद्रों का खोलना
(ii) और बंद करना द्वार कोशिकाओं का एक कार्य है|
प्रश्न 11- उस तत्व का नाम बताइए जिसका उपयोग पौधे प्रोटिन के संश्लेषण में करते है ?
उत्तर - नाइट्रोजन ।
प्रश्न 12 - कवको मे पोषण किस विधि से होता है ?
उत्तर - कवको में पोषण परपोषी पोषण के द्वारा होता है।
प्रश्न 13 - मृतपोषित पोषण क्या है ? इस प्रकार के पोषण किनजीवो के द्वारा होता है ?
उत्तर - मृतपोषित पोषण एक ऐसा पोषण है जिसमें जीवधारी अपना पोषण मृत एवं क्षय (सडे - गले) हो रहे जैव पदार्थो से करते है। इस प्रकार के पोषण कवक एवं अधिकतर
जीवाणुओ में होता हैं।
प्रश्न 14 - एक ऐसे पौधे का नाम लिखे जिसमें परजीवी पोषण होता है।
उत्तर - अमरबेल।
प्रश्न -15- स्वपोषी पोषण क्या है ?
उत्तर - स्वपोषी पोषण एक ऐसा पोषण है जिसमें जीवधारी जैविक पदार्थ (खाद्य) का संश्लेषण
अकार्बनिक स्रोतो से करते हैं। इस प्रकार के पोषण हरे पादप एवं स्वपोषी जीवाणु करते है।
प्रश्न 16 - परपोषी पोषण की परिभाष दो ।
उत्तर - परपोषी पोषण एक ऐसा पोषण है जिसमें ऊर्जा की प्राप्तीपादप एवं प्राणी स्रोतो से प्राप्त जैव पदार्थो के अंर्तग्रहण एवं पाचन द्वारा की जाती हैं।
प्रश्न 17 - पोषण के किस विधि में अंर्तग्रहण के पश्चात कार्बनिक पदार्थो को पाचन द्वारा सरल रूपो में परिवर्तित किया जाता है ?
उत्तर - परपोषी पोषण में ।
प्रश्न 18 - पोषण के किस विधि में जीवधारी अपना खाद्य अकार्बनिक स्रोतो से ग्रहण करते है ?
उत्तर - स्वपोषी पोषण में ।
प्रश्न 19 - पोषी किसे कहते है ?
उत्तर - जिस जीव से खाद्य का अवशोषण परजीवी करते है उन्हें पोषी कहते हैं।
प्रश्न 20 - पादप किस प्रकार खाद्य प्राप्त करते हैं ?
उत्तर - पादप प्रकाश संश्लेषण द्वारा खाद्य प्राप्त करते हैं।
प्रश्न 21 - प्रकाश संश्लेषण कौन - कौन से चरण है ?
उत्तर - प्रकाश संश्लेषण के दो चरण है।
1. प्रकाश अभिक्रिया
2. अप्रकाशिक अभिक्रिया
प्रश्न 22 - प्रकाश संश्लेषण में पादप खाद्य संश्लेषण के लिए कौन से कच्चे पदार्थ का उपयोग करते है ?
उत्तर - 1. कार्बन डाइअक्साइड और 2. जल
प्रश्न 23 - पौधे को हरा रंग प्रदान करने वाला वर्णक किस कोशिकांग में पाया जाता हैं ?
उत्तर - पौधे को हरा रंग प्रदान करने वाला वर्णक क्लोरोफिल हरित -लवक नामक कोशिकांग में पाया जाता हैं।
प्रश्न 24 - प्रकाश संश्लेषण के लिए जल का अवशोषण जड़ों द्वारा किस प्रक्रिया के द्वारा होता है ?
उत्तर - प्रकाश संश्लेषण के लिए जल का अवशोषण जड़ों द्वारा परासरण प्रक्रिया के द्वारा होता है।
प्रश्न 25 - क्लोरोफिल का क्या कार्य है ?
उत्तर - क्लोरोफिल सुर्य प्रकाश द्वारा प्रदान किये गये ऊर्जा को स्थिर करता है।
प्रश्न 26 - संतुलन बिन्दु किसे कहते है ?
उत्तर - श्वसन क्रिया में मुक्त की गई कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा इसकी प्रकाश संश्लेषणीय क्रिया हेतु वांछित मात्रा के समान होती है। इस स्थिति को संतुलन बिन्दु कहते है।
प्रश्न 27 - पौधो में पाये जाने वाले ऐसे दो वर्णकों के नाम लिखिए जो सौर ऊर्जा को अवशोषित करते है।
उत्तर -
1. क्लोरोफिल एवं
2. कैरोटीनाइड ।
प्रश्न 28 - दो ऐसे अणुओं के नाम लिखो जिनका उपयोग केल्विन -बेन्सन चक्र में ऊर्जा स्रोत के रूप में होता है।
उत्तर -NADPH एवं ATP ऐसे दो अणु है जिनका उपयोग केल्विन - बेन्सन चक्र में ऊर्जा स्रोत के रूप में होता है।
प्रश्न 29 - प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में निकलने वाली ऑक्सीजन का स्रोत लिखिए।
उत्तर - प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में निकलने वाली ऑक्सीजन का स्रोत कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल है।
प्रश्न 30 - किस रंग के प्रकाश में प्रकाश संश्लेषण की दर (1) अधिकतम तथा (2) न्युनतम होती है ?
उत्तर - 1. अधिकतम लाल प्रकाश में होता है।
2. न्युनतम नीला प्रकाश में होता है।
प्रश्न 31 - उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए जिसका पाचन मनुष्य में नहीं होता है।
उत्तर - सेल्युलोज
प्रश्न - अमीबा में खाद्यधानी में पचा हुआ खाद्य किस प्रक्रिया के द्वारा कोशिका द्रव्य तक पहुंचती है ?
उत्तर - विसरण प्रक्रिया द्वारा |
प्रश्न 32 - पचे हुए भोजन का अवशोषण मनुष्य में आहार नाल के किस भाग में होता है ?
उत्तर - अग्रक्षुद्रांत्र एवं इलियम द्वारा।
प्रश्न 33 - लार मेंं पाए जाने वाले एक एन्जाइम का नाम लिखिए जो जटिल अणुओं को शर्करा में खंडित कर देते है।
उत्तर - लार एमिलेस ।
प्रश्न 34 - उस गति का नाम बताइए जो आहार नाल में भोजन की नियमित गति के लिए उतरदायी है ?
उत्तर - क्रमांकुंचक गति ।
प्रश्न 35 - आहार नाल के सबसे लंबा भाग का नाम बताइए ।
उत्तर - क्षुद्रांत्र ।
प्रश्न 36 - घास खाने वाले शाकाहारीयों में लंबी क्षुद्रांत्र होती है जबकि मांस खाने वाले शेर की क्षुद्रांत्र छोटी होती है । क्यों ? कारण बताइए।
उत्तर - घास खाने वाले शाकाहारीयों में सेल्युलोज के पाचन के लिए लंबी क्षुद्रांत्र की आवश्यकता होती है जबकि मांस खाने वाले शेर में मांस का पाचन सरल है अतः छोटी क्षुद्रांत्र होती है ।
प्रश्न 37 - आहार नाल के उस भाग का नाम बताइए जहाँ कार्बोहाइड्रेट, प्रोटिन तथा वसा का पूर्ण पाचन होता है।
उत्तर - क्षुद्रांत्र।
प्रश्न 38 - एक अग्नाशयिक रस का नाम बताइए जो प्रोटिन का पाचन करता है ?
उत्तर - ट्रिप्सीन ।
प्रश्न 39 - इमल्सीकृत वसा के पाचन करने वाले एन्जाइम का नाम बताइए ।
उत्तर - लाइपेज ।
प्रश्न 40 - आमाशय से आने वाले अम्लीय भोजन पर अग्नाशयिक रसों को कार्य करने के लिए क्षारीय कौन बनाता है ?
उत्तर - यकृत से स्रावित पित रस इस कार्य को करता है ।
प्रश्न 41 - मनुष्य के छोटी आंत्र (क्षुद्रांत्र) के आतरिक स्तर पर अनेक अँगुली जैसे पाए जाने वाले प्रवर्ध को क्या कहते है ? इनका कार्य लिखों ।
उत्तर - दीर्धरोम (विल्लाई)।
दीर्धरोम का कार्य : -
1. ये अवशोषण का सतही क्षेत्रफल बढा देते है।
2. ये जल तथा भोजन को अवशोषित कर कोशिकाओं तक पहुँचाते है।
प्रश्न 42 - आहार नाल के किस भाग में जल का अवशोषण होता है ?
उत्तर - बृहद्रांत्र ।
प्रश्न 43 - उस 3 कार्बन अणु वाले का नाम बताइए जिसका उपयोग वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में होता है ।
उत्तर - पायरूवेट ।
प्रश्न 44- पायरूवेट का विखण्डन कहाँ होता है ?
उत्तर - माइटोकोड्रिया में।
प्रश्न 45 - ऑक्सीजन की उपस्थिति में 3 कार्बन अणु वाले पायरूवेट का विखण्डन के उत्पादों का नाम बताइए ।
उत्तर - तीन कार्बन डाईऑक्साइड के अणु तथा दूसरा उत्पाद जल है।
प्रश्न 46 - वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में से किसमें ऊर्जा का मोचन अधिक होता है ?क्यों ?
उत्तर - वायवीय श्वसन में । क्योंकि यह ऑक्सीजन की उपस्थिति में होता है।
प्रश्न 47 - मांसपेशियों में क्रैम्प किस कारण होते है ?
उत्तर - लैक्टिक अम्ल की अधिक निर्माण के कारण ।
प्रश्न 48 - पायरूवेट एक अन्य तीन कार्बन वाले अणु में कब परिवर्तित होता है ?
उत्तर - जब हमारी पेशी कोशिकाओं में ऑक्सीजन का अभाव हो जाता है।
प्रश्न 49 - जलीय जीवों की श्वास दर स्थलीय जीवों की अपेक्षा अधिक होती है । क्यों ?
उत्तर - क्योंकि जल में विलेय ऑक्सीजन की मात्रा वायु में ऑक्सीजन की मात्रा की तुलना में बहुत कम है, इसलिए जलीय जीवों की श्वास दर स्थलीय जीवों की अपेक्षा अधिक होती है ।
प्रश्न 50 - मानव में श्वसन वर्णक का नाम बताइए जो ऑक्सीजन के लिए उच्च बंधुता रखता है।
उत्तर - हीमोग्लोबिन ।
प्रश्न 51 - हीमोग्लोबिन कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर - लाल रूधिर कणिकाओं में ।
प्रश्न 52 - हीमोग्लोबिन का कार्य लिखों ।
उत्तर - हीमोग्लोबिन श्वसन वर्णक है जो ऑक्सीजन को उन उतकों तक पहुँचाता है जिनमें ऑक्सीजन की कमी है।
प्रश्न 53 - हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते है ?
उत्तर - स्वस्थ्य शरीर में औसतन हीमोग्लोबिन की मात्रा 14.5 g/ 100ml रूधिर होती हैं ।हीमोग्लोबिन की कमी से रक्त की ऑक्सीजन को वहन करने की क्षमता कम हो जाती है जिससे साँस फुलने जैसी लक्षण प्रकट होने लगते है।
प्रश्न 54 - रक्तदाब क्या है ? एक स्वस्थ्य मनुष्य की समान्य रक्तदाब कितना होता है ? इसे किस यंत्र से मापा जाता है ?
उत्तर - रूधिर वाहिकाओं की भिति के विस्द्ध जो दाब लगता है उसे रक्तदाव कहते है । एक स्वस्थ्य मनुष्य की समान्य प्रकुंचन दाब 80 mm of Hg तथा अनुशिथलन 120 mm of Hg होता है। इसे स्फाईग्मोमैनोमीटर नामक यंत्र से मापा जात हैं ।
प्रश्न 55 - उच्च रक्तचाप के क्या कारण है ? इसके दुःस्परिणाम क्या हो सकते है ?
उत्तर - इसका कारण धमनियों का सिकुडना है। इससे रक्त प्रवाह में प्रतिरोध बढ जाता है। इससे धमनी फट सकती है तथा आंतरिक रक्तस्राव हो सकता हैं ।
प्रश्न 56 - उस जैव रासायनिक प्रक्रिया का नाम लिखिए जो माइटोकोड्रिया में होता है ।
उत्तर - श्वसन।
प्रश्न 57 - श्वसन प्रक्रिया में ऊर्जा किस रूप में मुक्त होती है ? यह ऊर्जा कहाँ पर संचित होती है ?
उत्तर - श्वसन प्रक्रिया में ऊर्जा एडेनोसीन ट्राइफॉस्फेट (ए.टी.पी.)के रूप में मुक्त होती है यह ऊर्जा माइटोकोड्रिया में संचित होती है।
प्रश्न 58 - फेफडे को ढकने वाली झिल्ली का नाम लिखो ।
उत्तर - फुफुसावरणी (प्लुरा)
प्रश्न 59 - कंठ में पायी जाने वाली उस संरचना का नाम लिखिए जो ध्वनी उत्पन्न करती है।
उत्तर - स्वरयंत्र ।