ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है अभ्यास – Complete NCERT Book Solutions for Class 9 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है अभ्यास to help you master concepts and score higher.

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Science class 9 in Hindi Medium ncert book solutions अभ्यास

NCERT Solutions for Class 9 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है clearly. This chapter includes the topic अभ्यास , which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 9 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अभ्यास . By studying these updated NCERT Solutions for Class 9 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है

Page 3 of 5

अभ्यास

Last Update On: 06 March 2026

 

अभ्यास 

प्रश्न 1. निम्नलिखित को पृथक करने के लिए आप किन विधियों को अपनाएंगे?

(a) सोडियम क्लोराइड को जल के विलियन से पृथक करने में|

(b) अमोनियम क्लोराइड को सोडियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से पृथक करने में|

(c) धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन आयल से पृथक करने में |

(d) दही से मक्खन निकलने में|

(e) जल से तेल निकलने के लिए |

(f) चाय से चाय की पतियों को पृथक करने में|

(g) बालू से लोहे की पिनो को पृथक करने में|

(h) भूसे से गेहूं के दानो को पृथक करने में|

(i) पानी में तैरते हुए महीन मिटटी के कण को पानी से अलग करने के लिए |

(j) पुष्प की पंखुड़ियों के निचोड़ से विभिन्न रंजको को पृथक करने में |

उत्तर: 

(a) सोडियम क्लोराइड को जल के विलयन से पृथक् करने में| 

- वाष्पीकरण विधि से 

(b) अमोनियम क्लोराइड को सोडियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से पृथक् करने में| 

- उर्ध्वपातन विधि से 

(c) धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन आयॅल से पृथक् करने में| 

- छानने की विधि से 

(d) दही से मक्खन निकालने के लिए|

- अपकेन्द्रन विधि से 

(e) जल से तेल निकालने के लिए|

- पृथक्करण कीप विधि से 

(f) चाय से चाय की पत्तियों को पृथक् करने में|

- छानने की विधि से 

(g) बालू से लोहे की पिनों को पृथक् करने में|

- चुम्बकीय पृथक्करण विधि से  

(h) भूसे से गेहूँ के दोनों को पृथक् करने में|

- ओसवन (winnowing) विधि से 

(i) पानी में तैरते हुए महीन मिट्टी के कण को पानी से अलग करने के लिए|

- अवसादन (Sedimentation) और निस्तारण (decantation)

(j) पुष्प की पंखुड़ियों क्र निचोड़ से विभिन्न रंजकों को पृथक् करने में|

- क्रोमेटोग्राफी विधि से 

प्रश्न 2.  चाय तैयार करने के लिए आप किन-किन चरणों का प्रयोग करेंगे| विलयन , विलायक, विलय, घुलना, घुलनशील, अघुलनशील, घुलेय तथा अवशेष शब्दों का प्रयोग करें|

उत्तर:

(i) सर्वप्रथम एक बर्तन में लगभग 100g विलायक (जल) लेंगे|

(ii) जल में उबाल आने तक गर्म करेंगे|

(iii) अब इसमें एक छोटा चम्मच विलेय (चायपत्ती) डालेंगे |

(iv) विलेय (चायपत्ती) का घुलनशील भाग पानी में घुल जाएगा तथा उबालकर इसे छान लेंगे |

(v) छन्नी पर अघुलनशील (अवशेष) बचा रहेगा|

(vi) घुलेय (फिल्ट्रेट) में दूध , चीनी मिलाकर बना विलयन पीने के लिए चाय तैयार हैं| 

प्रश्न 3. प्रज्ञा ने तीन अलग-अलग पदार्थो की घुलनशीलताओ को विभिन्न तापमान पर जांचा तथा नीचे दी गये आकड़ो को प्राप्त किया | प्राप्त हुए  परिणामो को 100g जल में विलेय पदार्थों की मात्रा, जो संतृप्त विलयन बनाने हेतु पर्याप्त हैं, निम्नलिखित तालिका में दर्शाया गया हैं |

(a) 50g जल में 313 K पौटेशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु कितने ग्राम पौटेशियमकी आवश्यकता होगी ?

(b) प्रज्ञा 353 K पर पौटेशियम क्लोराइड का एक संतृप्त विलयन तैयार करती हैं और विलयन को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए छोड देती हैं | जल विलयन ठंडा होगा तो वह क्या अवलोकित करेगी ? स्पष्ट करें |

(c) 293 K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता का परिकलन करे| इस तापमान पर कौन-सा लवण  सबसे अधिक घुलनशील होगा ?

(d) तापमान में परिवर्तन से लवण की घुलनशीलता पर क्या प्रभाव पड़ता हैं?

उत्तर:

(a) चूंकि 100g जल में 313 K पर पौटेशियम नाइट्रेट (KNO3) का संतृप्त विलयन प्राप्त करने हेतु इसकी मात्रा 62 g हैं |

इसलिए, 50 g जल में 313 K ताप पर KNO 3 की मात्रा = 62/100kg * 50 = 31 kg होगा |

(b) पौटेशियम क्लोराइड के संतृप्त विलयन को जब ठंडा किया गया तो प्रज्ञा ने अवलोकन किया की ठोस पौटेशियम क्लोराइड अर्थात्  पौटेशियम क्लोराइड के क्रिस्टल विलयन से पृथक हो गये क्योंकि ठंडी करने पर घुलनशीलता घटती हैं| अतः ठोस पौटेशियम क्लोराइड (KNO), का क्रिस्टल प्राप्त हुआ|

(c) 293K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता इस प्रकार हैं :- 

(i) पौटेशियम नाइट्रेट :- 32g

(ii) सोडियम क्लोराइड :- 36g

(iii) पौटेशियम क्लोराइड :- 35g 

(iv) अमोनियम क्लोराइड :- 37g

(d) ताप में वृद्धि होने पर किसी लवण की घुलनशीलता बढती हैं तथा ताप में कमी होने पर घुलनशीलता घटती हैं|

प्रश्न 4. निम्न की उदाहरण सहित व्याख्या करें:

(a) संतृप्त विलयन 

(b) शुद्ध पदार्थ 

(c) कोलाइड 

(d) निलंबन

उत्तर: 

(a) संतृप्त विलयन :- जब किसी दी गये ताप पर किसी विले की और अधिक मात्रा उस विलायक में नहीं घुल सकती तो उस विलयन को संतृप्त विलयन कहते हैं|

(b) शुद्ध पदार्थ :- वह पदार्थ जो एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना होता हैं तथा उसमे मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के होते हैं| जैसे ; सोना , चाँदी |

(c) कोलाइड :- कोलाइड विलयन वह हैं, जिनमे विलेय के कणों का आकर विलयन से बड़े परन्तु निलंबन से छोटे (1nm से 100 nm के बीच ) होते हैं| इनके विलेय कणों को खुली आँखों से नहीं देखा जा सकता हैं तथा ये स्थाई होते हैं|  कोलाइड टिंडल प्रभाव उत्पन्न करते हैं| जैसे : रक्त, दूध, फेस क्रीम, मक्खन इत्यादि|

(d) निलंबन :- निलंबन एक विषमांगी मिश्रण हैं, जिनमे विलेय पदार्थो के कण घुलते नहीं हैं, बल्कि माध्यम की समष्टि में निलंबित रहते हैं| ये निलंबित कण आँखों से देखें जा सकते हैं| यदि मिश्रण को कुछ देर तक बिना हिलाए छोड़ दे तो ठोस कण नीचे बैठ जाता हैं| जैसे - कीचड़ का पानी, रेत का पानी, चाक पाउडर तथा पानी, पानी में चूना पत्थर इत्यादि| 

प्रश्न 5. निम्नलिखित में से प्रत्येक को समांगी और विषमांगी मिश्रणों में वर्गीकृत करें:

सोडा जल, लकड़ी, बर्फ, वायु, मिट्टी, सिरका, छनी हुई चाय |   

उत्तर: समांगी मिश्रण :- सोडा जल , वायु, सिरका, छनी हुई चाय |

विषमांगी मिश्रण :- लकड़ी, बर्फ, मिट्टी|

प्रश्न 6. आप किस प्रकार पुष्टि करेंगे कि दिया हुआ रंगहीन द्रव शुद्ध जल हैं?

उत्तर: शुद्ध जल गंधहीन तथा स्वादहीन होता है तथा शुद्ध जल के क्वथनांक और हिमांक निश्चित होते हैं| यदि दिए हुए द्रव का हिमांक 0o C और क्वथनांक 100oC है तो यह जल शुद्ध हैं|

प्रश्न 7.    निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तुएं शुद्ध पदार्थ हैं ?   

(a) बर्फ

(b) दूध

(c) लोहा

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल 

(e) कैलिसियम ऑक्साइड 

(f) पारा

(g) ईट

(h) लकड़ी

(i) वायु

उत्तर: शुद्ध पदार्थ निम्न है :-

(c) लोहा          (d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल          (e) कैलिसियम ऑक्साइड             (f) पारा

प्रश्न 8. निम्नलिखित मिश्रणों में से विलयन की पहचान करें |

(a) मिट्टी

(b) समुद्री जल 

(c) वायु

(d) कोयला

(e) सोडा जल 

उत्तर: मिश्रणों में से विलयन :- 

(b) समुद्री जल           (c) वायु            (e) सोडा जल 

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन से टिंडल प्रभाव को प्रदर्शित करेगा ?

(a) नमक का घोल

(b) दूध

(c) कॉपर सल्फेट का विलयन

(d) स्टार्च विलयन 

 उत्तर: कोलाइड विलयन टिंडल प्रभाव को प्रदर्शित करता हैं| इसलिए दूध और स्टार्च विलयन टिंडल प्रभाव को प्रदर्शित करेंगे |

प्रश्न 10. निम्नलिखित को तत्व , यौगिक तथा मिश्रण में वर्गीकृत करे :

(a) सोडियम

(b) मिट्टी

(c) चीनी का घोल

(d) चाँदी

(e) कैलिसियम कार्बोनेट  

(f) टिन

(g) सिलिकॉन

(h) कोयला

(i) वायु

(j) साबुन

(k) मीथेन

(l) कार्बन डाईऑक्साइड

(m) रक्त

उत्तर :  तत्व :- सोडियम, चाँदी, टिन और सिलिकन |

यौगिक :- कैलिसियम कार्बोनेट , मीथेन और कार्बन डाईऑक्साइड |

मिश्रण :- मिट्टी, चीनी का घोल , कोयला, वायु ,साबुन और रक्त | 

प्रश्न 11. निम्नलिखित में से कौन-कौन से परिवर्तन रासायनिक हैं?

(a) पौधे की वृद्धि 

(b) लोहे में जंग लगना 

(c) लौहे के चूर्ण तथा बालू को मिलाना 

(d) खाना पकाना 

(e) भोजन का पाचन 

(f) जल से बर्फ बनना 

(g) मोमबत्ती का जलना 

उत्तर: रासायनिक परिवर्तन निम्न हैं :-

(a) पौधे की वृद्धि  

(b) लोहे में जंग लगना

(e) भोजन का पाचन 

 (g) मोमबत्ती का जलना 

Page 3 of 5

All Chapters Of Science hindi Medium Class 9

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

NCERT Solutions क्या होते हैं?
NCERT Solutions में NCERT किताबों के सभी प्रश्नों के सही और सरल हल दिए जाते हैं, जो CBSE सिलेबस के अनुसार तैयार किए जाते हैं।
क्या ये NCERT Solutions नवीनतम सिलेबस पर आधारित हैं?
हाँ, यहाँ दिए गए सभी NCERT Solutions पूरी तरह से नवीनतम CBSE और NCERT सिलेबस के अनुसार अपडेटेड हैं।
NCERT Solutions किस कक्षा के लिए उपलब्ध हैं?
यहाँ कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विषयों और अध्यायों के NCERT Solutions उपलब्ध हैं।
क्या सभी प्रश्न NCERT किताब से ही लिए गए हैं?
जी हाँ, सभी प्रश्न और उनके हल सीधे NCERT की मूल पाठ्यपुस्तकों पर आधारित हैं।
NCERT Solutions परीक्षा की तैयारी में कैसे मदद करते हैं?
इन Solutions से छात्रों को कॉन्सेप्ट क्लियर करने, उत्तर लिखने की सही विधि समझने और बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है।
क्या NCERT Solutions PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं?
हाँ, आप विषय और अध्याय के अनुसार NCERT Solutions की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या ये NCERT Solutions फ्री हैं?
अधिकांश NCERT Solutions बिल्कुल फ्री उपलब्ध हैं ताकि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।
क्या ये Solutions बोर्ड एग्जाम के लिए पर्याप्त हैं?
हाँ, NCERT Solutions बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकतर प्रश्न NCERT से ही पूछे जाते हैं।
NCERT Solutions मोबाइल पर पढ़ सकते हैं?
बिल्कुल, सभी NCERT Solutions मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर आसानी से पढ़े जा सकते हैं।
NCERT Solutions को कब अपडेट किया जाता है?
हर नए शैक्षणिक सत्र में NCERT Solutions को नए सिलेबस और बदलावों के अनुसार अपडेट किया जाता है।

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।