9. जंतुओं में जनन Science class 8 in Hindi Medium ncert book solutions पाठ-गत अध्याय
9. जंतुओं में जनन पाठ-गत अध्याय – Complete NCERT Book Solutions for Class 8 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 9. जंतुओं में जनन पाठ-गत अध्याय to help you master concepts and score higher.
9. जंतुओं में जनन Science class 8 in Hindi Medium ncert book solutions पाठ-गत अध्याय
NCERT Solutions for Class 8 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 9. जंतुओं में जनन clearly. This chapter includes the topic पाठ-गत अध्याय , which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 8 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 9. जंतुओं में जनन is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic पाठ-गत अध्याय . By studying these updated NCERT Solutions for Class 8 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
9. जंतुओं में जनन
पाठ-गत अध्याय
अभ्यास - प्रश्न:
Q1. सजीवों के लिए जनन क्यों महत्वपूर्ण है? समझाइए।
उत्तर: जनन के द्वारा ही कोई जीव अपनी प्रजाति को आगे कई पीढ़ियों तक बढाता है | अत: जनन जाति (स्पीशीज ) की निरंतरता एवं उतरजिविता बनाए रखने के लिए जनन आवश्यक है।
Q2. मनुष्य में निषेचन प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर: मनुष्य में जनन प्रक्रम का पहला चरण शुक्राणु और अंडाणु का संलयन है। जब शुक्राणु, अंडाणु के संपर्क में आते हैं तो इनमें से एक शुक्रणु अंडाणु के साथ संलयित हो जाता है। शुक्रणु और अंडाणु का यह संलयन निषेचन कहलाता है निषेचन के समय शुक्राणु और अंडाणु संलयित होकर एक हो जाते हैं। निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज का निर्माण होता है।

Q3. सर्वोचित उत्तर चुनिए-
(क) आंतरिक निषेचन होता है:
(i) मादा के शरीर में
(ii) मादा के शरीर से बाहर
(iii) नर के शरीर में
(iv) नर के शरीर से बाहर
उत्तर: (i) मादा के शरीर में|
(ख) एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा वयस्क में विकसित होता है, वह है:
(i) निषेचन
(ii) कायांतरण
(iii) रोपण
(iv) मुकुलन
उत्तर: (ii) कायांतरण|
(ग) एक युग्मनज में पाए जाने वाले केन्द्रकों की संख्या होती है:
(i) कोई नहीं
(ii) एक
(iii) दो
(iv) चार
उत्तर: (ii) एक|
Q4. निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F)। सांकेतिक कीजिए-
(क) अंडप्रजक जंतु विकसित शिशु को जन्म देते हैं। ( )
(ख) प्रत्येक शुक्राणु एक एकल कोशिका है। ( )
(ग) मेंढक में बाह्य निषेचन होता है। ( )
(घ) वह कोशिका जो मनुष्य में नए जीवन का प्रारंभ है, युग्मक कहलाती है। ( )
(ङ) निषेचन के पश्चात् दिया गया अंडा एक एकल कोशिका है। ( )
(च) अमीबा मुकुलन द्वारा जनन करता है। ( )
(छ) अलैंगिक जनन में भी निषेचन आवश्यक है। ( )
(ज) द्विखंडन अलैंगिक जनन की एक विधि है। ( )
(झ) निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज बनता है। ( )
(ञ) भ्रूण एक एकल कोशिका का बना होता है। ( )
उत्तर:
(क) अंडप्रजक जंतु विकसित शिशु को जन्म देते हैं। ( F )
(ख) प्रत्येक शुक्राणु एक एकल कोशिका है। ( T )
(ग) मेंढक में बाह्य निषेचन होता है। ( T )
(घ) वह कोशिका जो मनुष्य में नए जीवन का प्रारंभ है, युग्मक कहलाती है। ( F )
(ङ) निषेचन के पश्चात् दिया गया अंडा एक एकल कोशिका है। ( T )
(च) अमीबा मुकुलन द्वारा जनन करता है। ( F )
(छ) अलैंगिक जनन में भी निषेचन आवश्यक है। ( F )
(ज) द्विखंडन अलैंगिक जनन की एक विधि है। ( T )
(झ) निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज बनता है। ( T )
(ञ) भ्रूण एक एकल कोशिका का बना होता है। ( F )
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. अध्याय समीक्षा 2. पाठ-गत अध्याय 3. पाठ-गत अध्याय 4. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 5. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
Welcome to ATP Education
ATP Education