1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Science class 8 in Hindi Medium ncert book solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध अतिरिक्त प्रश्नोत्तर – Complete NCERT Book Solutions for Class 8 Science (Hindi Medium). Get all chapter explanations, extra questions, solved examples and additional practice questions for 1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध अतिरिक्त प्रश्नोत्तर to help you master concepts and score higher.
1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Science class 8 in Hindi Medium ncert book solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Science play an important role in helping students understand the concepts of the chapter 1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध clearly. This chapter includes the topic अतिरिक्त प्रश्नोत्तर, which is essential from both academic and examination point of view. The solutions provided here are prepared strictly according to the latest NCERT syllabus and follow the guidelines of CBSE to ensure accuracy and relevance. Each question is explained in a simple and student-friendly manner so that learners can grasp the concepts without confusion. These NCERT Solutions are useful for regular study, homework help, and exam preparation. All textbook questions are solved step by step to improve problem-solving skills and conceptual clarity. Students of Class 8 studying Science can use these solutions to revise important topics, understand difficult questions, and practise effectively before examinations. The chapter 1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध is explained in a structured way, making it easier for students to connect the theory with the topic अतिरिक्त प्रश्नोत्तर. By studying these updated NCERT Solutions for Class 8 Science, students can build a strong foundation, boost their confidence, and score better marks in school and board exams.
1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: खरपतवार किसे कहते है ?
उत्तर: फसलों में पौधों के साथ कुछ अनचाहे पौधें भी उग आते है | इन पौधों को हम खरपतवार कहते है |
प्रश्न: पीडकनाशी किसे कहते है ?
उत्तर: फसल या फसल उत्पादों को हानि पहुँचाने वाले जीवों को मारने वाली रासायनिक दवाओं को पीडकनाशी कहते है |
प्रश्न: खरपतवारों को हम किन विधियों से नष्ट कर सकते है ?
उत्तर: खरपतवारों को हम निम्न दो विधियों से नष्ट कर सकते है |
- निराई के द्वारा
- पीडक-नाशी के उपयोग से
प्रश्न: किसी खेत में एक ही फसल को बार बार बोने से क्या हानियाँ हो सकती है ?
उत्तर: किसी खेत में एक ही फसल को बार बार बोने से एक ही प्रकार के पोषक तत्व की कमी हो सकती है |
प्रश्न: वह कौन-सा जीवाणु है जो मिट्टी की उर्वरता को बढाता है ?
या
दालों की फसलों की जड़ों में कौन-सा जीवाणु पाया जाता है ?
उत्तर: राइजोबियम नामक जीवाणु|
प्रश्न: हरित क्रांति से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर: कृषि उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई है इसे ही हरित क्रांति कहते है |
प्रश्न: दो पीडकनाशी रसायनों का नाम लिखो ?
उत्तर: 2 और 4-D
प्रश्न: हार्वेस्टर किसे कहते है ?
उत्तर: वह मशीन जिससे फसलों की कटाई की जाती है उसे हार्वेस्टर कहते है |
प्रश्न: थ्रेशिंग किसे कहते है ?
उत्तर: काटी गई फसलों से बीजों/दानों को भूसे से अलग करने की विधि को थ्रेशिंग कहते है |
प्रश्न: कॉम्बाइन मशीन किसे कहते है ?
उत्तर: वह मशीन जो हार्वेस्टर तथा थ्रेशर दोनों का कार्य करता है कॉम्बाइन मशीन कहलाता है |
प्रश्न: खेत में लगातार फसल उगाने से मिट्टी पर क्या प्रभाव पड़ता है ? व्याख्या कीजिये |
उत्तर: खेत में लगातार फसल उगाने से मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है कई बार एक ही किस्म के पौधे उगाने से एक विशेष प्रकार के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है | इस समस्या को फसल चक्रण या खेत को कुछ समय के लिए खाली छोड़ कर हल किया जा सकता है|
प्रश्न: पीडकनाशियों के उपयोग से होने वाले लाभ और हानियों का वर्णन कीजिये |
उत्तर:
लाभ :
- पीडकनाशियों के उपयोग से पौधे को हानि पहुँचाने वाले जीव नष्ट हो जाते है , परन्तु पौधों को कोई हानि नहीं पहुँचती है |
- पौधे रोग मुक्त रहते है तथा फसल उत्पादन अधिक होता है |
हानियाँ :
- पीडकनाशियों के उपयोग से कुछ लाभदायक कीटों व सूक्ष्म जीवों को भी नष्ट कर देता है |
- जलीय जीवों व पौधों में धीरे-धीरे इनका सांद्रण होने लगता है, क्योंकि रसायन सूक्ष्मजीवों के द्वारा अपघटित न होने के कारण लम्बे समय तक मिट्टी तथा जल आदि में बने रहते है | फिर खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करके सभी जीवों के साथ साथ मनुष्यों में भी रोग उत्पन्न करते हैं |
- यह जल स्रोतों में मिलकर जल प्रदुषण का कारण बनते है |
- पीडकनाशियों के उपयोग से अनुवांशिक रोग उत्पन्न होते है |
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
1. अध्याय समीक्षा 2. पाठ-गत अध्याय 3. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 4. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 5. Assignment
Welcome to ATP Education
ATP Education