ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-6. ऊत्तक Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 9 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-6. ऊत्तक Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes

6. ऊत्तक

Page 3 of 6

जटिल स्थायी ऊतक | जाइलेम का कार्य | जाइलेम के घटक | फ्लोएम का कार्य | फ्लोएम के घटक

(B) जटिल स्थायी ऊतक (Complex permanent Tissue):

जटिल ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं और ये सभी एक साथ मिलकर एक इकाई की तरह कार्य करते हैं |

उदाहरण : जाइलेम और फ्लोएम आदि | 

  • ये दोनों जाइलेम और फ्लोएम संवहन ऊतक हैं और ये मिलकर संवहन बण्डल का निर्माण करते हैं | 
  • यह ऊतक बड़े पौधों की एक विशेषता है जो कि उनकों स्थलीय  वातावरण में रहने के अनुकूल बनाती हैं | 

1. जाइलेम (Xylem): 

जाइलेम एक संवहन ऊतक है और यह संवहन बंडल का निर्माण करता हैं | जाइलेम ट्रेकिड्स (वहिनिका), वाहिका, जाइलेम पैरेंकाइमा और जाइलेम फाइबर से  मिलकर बना है | 

जाइलेम फ्लोएम के साथ मिलकर संवहन बण्डल का निर्माण  करता है और पौधों को लिग्निन कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण यांत्रिक मजबूती प्रदान करता है | 

जाइलेम का कार्य (Function of xylem): 

(i) जाइलेम जड़ों द्वरा मिटटी से प्राप्त खनिज और जल को पौधों के अन्य भागों  तक पहुँचाता हैं | 

(ii) यह पौधों में सहारा देने के साथ साथ भण्डारण और जड़ों से पोषक तत्व और जल को लंबी दुरी तक पौधों के अन्य भागों तक पहुँचाती है | 

(iii) जाइलेम पदार्थों को एक ही दिशा में ऊपर की ओर परिवहन करता है | 

(iv) यह पौधों को यांत्रिक मजबूती प्रदान करता हैं | 

जाइलेम के घटक (Elements of xylem): 

(i) ट्रैकिड्स (Tracheids): इसकी संरचना नालिकाकर होती है और इसके द्वारा पानी और खनिज लवण का उर्ध्वाधर संवहन होता है | ये मृत होती हैं | 

(ii) वाहिका (Vessels): इसकी भी संरचना नालिकाकर होती है और इसके द्वारा पानी और खनिज लवण का उर्ध्वाधर संवहन होता है | ये भी मृत होती हैं | 

(iii) जाइलेम पैरेंकाइमा (Xylem parenchyma): यह भोजन का संग्रहण करता है और यह किनारे की ओर पानी के पार्श्वीय संवहन में मदद करता है |   

(iv) जाइलेम फाइबर (Xylem fibres): मुख्यत: पौधों को सहारा देने का कार्य करता है | 

मृत कोशिकाएँ (Dead Cells): वाहिका, ट्रैकिड्स और जाइलेम फाइबर | 

जीवित कोशिकाएँ (Live cells): जाइलेम पैरेंकाइमा | 

  • संवहन और नलिकाकार घटक प्राय: मृत होते हैं | 

2. फ्लोएम (Phloem): 

फ्लोएम भी एक संवहन ऊतक है और यह संवहन बण्डल का निर्माण करता है | फ्लोएम चार प्रकार के घटकों से मिलकर बना है | चालनी नलिका, साथी कोशिकाएँ, फ्लोएम पैरेंकाइमा तथा फ्लोएम रेशे से मिलकर बना है | 

फ्लोएम का कार्य (Function of phloem): 

(i) फ्लोएम पौधों की पत्तियों में प्रकाश संश्लेषण द्वारा बने भोजन को पौधों के अन्य भाग तक पहुँचाता है | 

(ii) फ्लोएम जाइलेम के असमान पदार्थों को कोशिकाओं में दोनों दिशाओं में गति करा सकते हैं |  

(iii) फ्लोएम का कोई यांत्रिक कार्य नहीं है |  

फ्लोएम के घटक (Elements of phloem):

(i) चालनी नलिका (Sieve tubes): चालनी नलिका छिद्रित भित्ति वाली तथा नालिकाकर कोशिका होती है | ये जीवित कोशिकाएँ होती है | 

(ii) साथी कोशिकाएँ (Companion cells): ये जीवित कोशिकाएँ होती है | 

(iii) फ्लोएम रेशे (Phloem fibres): यह मृत कोशिकाएँ होती है | 

(iv) फ्लोएम पैरेंकाइमा (Phloem parenchyma):  ये जीवित कोशिकाएँ होती है | 

मृत कोशिकाएँ : फ्लोएम रेशे  

जीवित कोशिकाएँ : चालनी नलिका, साथी कोशिकाएँ और फ्लोएम पैरेंकाइमा | 

  • संवहन कोशिकाएँ जीवित होती है | 

स्थानांतरण (Translocation): पौधों के पत्तियों से वृद्धि वाले भाग और संग्रहण वाले अंगों तक भोजन और पोषक तत्व  जैसे शर्करा और एमिनो अम्ल आदि का परिवहन होता है | पदार्थो की इस प्रकार की गति को स्थानान्तरण कहते है | 

जाइलेम एवं फ्लोएम में अंतर (Differences between xylem and phloem): 

  जाइलेम  फ्लोएम 

 1. यह जल और खनिज का परिवहन करता है | 

 2. यह पौधों को यांत्रिक सहायता प्रदान करता है |  

 3. जाइलेम संवहन बण्डल के केंद्र के भरता है | 

4. यह पदार्थों को एक ही दिशा ऊपर की ओर गति कराता है | 

5. इसकी संवहन और नलिकाकार घटक मृत होते है | 

 1. यह शर्करा और एमिनो अम्ल का परिवहन करता है | 

 2. यह पौधों को यांत्रिक सहायता प्रदान नहीं करता है | 

 3. फ्लोएम संवहन बण्डल के बाहरी भाग को घेरता है |  

 4. यह पदर्थों को दोनों दिशाओं ऊपर और नीचे गति कराता है | 

 5. इसके संवहन कोशिकाएँ जीवित होती है | 

 

Page 3 of 6

Class 9, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 9 Science notes, class 9 Science notes hindi medium, cbse 9 Science cbse notes, class 9 Science revision notes, cbse class 9 Science study material, ncert class 9 science notes pdf, class 9 science exam preparation, cbse class 9 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।