ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-13. हम बीमार क्यों होते है Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 9 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-13. हम बीमार क्यों होते है   Science class 9 in hindi Medium CBSE Notes

13. हम बीमार क्यों होते है

Page 2 of 5

page 2

रोग के लक्षण (Symptoms) : वे सभी परेशानियाँ जो अस्वस्थता की अवस्था में परिलक्षित होते हैं रोग के लक्षण कहलाते हैं | ये हमें खराबी के संकेत देते हैं | जैसे- खाँसी, सिरदर्द, दस्त, घाव में मवाद इत्यादि | 

रोग के चिन्ह : किसी रोग के वे लक्षण जो किसी विशेष रोग के बारे में सुनिश्चित संकेत देते है रोग में चिन्ह कहलाते हैं | 

रोग निदान (Diagonosis) : जब कोई चिकित्सक प्रयोगशाला के परिक्षण द्वारा अथवा रोग के चिन्ह को देखकर एक विशेष रोग को पहचान लेता है तो इसे रोग निदान कहते है | 

चिकित्सा (Treatment) : जब कोई चिकित्सक रोग का निदान (पहचान) कर लेने के बाद उसको औषधि (Medicine) या अन्य प्रक्रिया द्वारा रोगी को रोग मुक्त करता है तो उसे चिकित्सा कहते है | 

रोग के कारक (Causative Agents) : 

रोग के दो कारण होते हैं : 

(i) तात्कालिक कारण : सूक्ष्म जीवों का संक्रमण रोग का तात्कालिक कारण होता है और इन्हें रोग कारक (cuasative agents) कहते हैं | जैसे - वायरस (विषाणु), बैक्टीरिया (जीवाणु), प्रोटोजोआ, कृमि और कवक एवं फुफुंदी इत्यादि | 

(ii) सहायक कारण : सहायक कारण वे कारण होते हैं जो संक्रमण या अन्य कारकों को रोग उत्पन्न करने में सहायता प्रदान करते है | जैसे - 

(a) अनुवांशिक भिन्नता 

(b) पोषण की कमी 

(c) सामाजिक कारण 

 

Page 2 of 5

Class 9, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 9 Science notes, class 9 Science notes hindi medium, cbse 9 Science cbse notes, class 9 Science revision notes, cbse class 9 Science study material, ncert class 9 science notes pdf, class 9 science exam preparation, cbse class 9 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।