ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-3. तन्तु से वस्त्र तक Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 6 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-3. तन्तु से वस्त्र तक Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes

3. तन्तु से वस्त्र तक

Page 1 of 2

प्राकृतिक तंतु और संश्लेषित तंतु

3. तंतु से वस्त्र तक 


तंतु : तंतु एक प्रकार के रेशे होते है जिससे तागे या धागे बनाये जाते है | 

ये दो प्रकार के होते है |

(1) प्राकृतिक तंतु : जो तंतु पादपों या जंतुओं से प्राप्त होते है उन्हें प्राकृतिक तंतु कहते हैं | 

जैसे - कपास, रुई, जुट, रेशम तथा ऊन आदि | 

जंतुओं से प्राप्त तंतु - रेशम तथा ऊन आदि | 

पादपों से प्राप्त तंतु - रुई, कपास, जुट, पटसन आदि | 

(2) सश्लेषित तंतु : रासायनिक पदार्थों से बनाये गए तंतुओ को संश्लेषित तंतु कहते हैं | 

जैसे - पोलिएस्टर, नॉयलोन, एक्रिलिक, रेयान आदि | 

वस्त्र : वस्त्र तागे या धागे से बने वस्तु होते है | वस्त्र बनाने के लिए तंतुओं को तागों में परिवर्तित किया जाता है फिर उनके वस्त्र बनाये जाते हैं | 

पादप तंतु : 

1. रुई : रुई एक प्राकृतिक तंतु है जो हमें पौधों से प्राप्त होता है | इससे तेल के लैम्पों के लिए बत्तियाँ बनायीं जाती है | 

कपास की प्राप्ति : कपास की रुई कपास के फल से प्राप्त किया जाता है | कपास के फल परिपक्व होने के बाद कपास बॉलों से कपास हस्त चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है | 

कपास ओटना : कपास के रुई से कपास के बीजों को कंकतन द्वारा पृथक (अलग) किया जाता है इस प्रक्रिया को कपास ओटना कहते हैं | 

  • पारंपरिक ढंग से कपास हाथों से ओटी जाती थी | आजकल कपास ओटने के लिए मशीनों का उपयोग किया जाता है | 
  •  

2. जुट (पटसन) : पटसन तंतु को पटसन के तंतु  से प्राप्त किया जाता है | 

  • इसकी खेती वर्षा ऋतू में की जाती है |
  • इसे भारत में प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार तथा असम में उगाया जाता है | 
  • इसे पुष्पन अवस्था में काटते हैं | 
  • फसल कटाई के पश्चात् इसके तनों को कुछ दिन तक जल में डुबोकर रखते हैं | जिससे इसके तने गल जाते हैं और तंतुओं को तने से असानी से अलग कर लिया जाता है |    
  • वस्त्र बनाने के लिए तंतुओं को तागों में परिवर्तित किया जाता है फिर उनके वस्त्र बनाये जाते हैं | 

कताई : रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते है |

कताई की प्रक्रिया: इस प्रक्रिया में रुई के एक पुंज (गुच्छे) से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं | ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाता हैं और तागा बन जाता है | 

तकली: कताई  के लिए एक सरल युक्ति 'हस्त तकुआ' का उपयोग किया जाता है जिसे तकली कहते है | 

  • हाथ से चलाई जाने वाली एक अन्य प्रचलित युक्ति जो कताई में उपयोग होता है चरखा कहते हैं | 
  • बड़े पैमाने पर कताई का कार्य मशीनों की सहायता से किया जाता है | 
  • कताई के पश्चात् तागों का उपयोग वस्त्र बनाने में किया जाता है | 

तागे से वस्त्र बनाने की कई विधियाँ हैं | 

(1) बुनाई : तागों के दो सेटों को आपस में व्यस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं | 

बुनाई के लिए करघों का उपयोग किया जाता है | करघे दो प्रकार के होते हैं |

(i) हस्तप्रचालित

(ii) विद्युतप्रचालित

(2) बंधाई : बंधाई वह प्रक्रिया है जिसमें किसी एकल तागे का उपयोग वस्त्र के एक टुकडे को बनाने में किया जाता है  

Page 1 of 2

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।