ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-2. भोजन के घटक Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 6 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-2. भोजन के घटक Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes

2. भोजन के घटक

Page 1 of 2

पोषक तत्व

प्रश्न: पोषक तत्व क्या है ?

उत्तर: वे तत्व जो हमें वृद्धि और कार्य करने के लिए ऊर्जा देते है उन्हें पोषक कहते है |

प्रश्न: पोषक तत्व किसे कहते है ?

उत्तर: प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज लवणों को पोषक तत्व कहते है !

प्रश्न: विटामिन का कार्य लिखो |

उत्तर: विटामिन हमें रोगों से बचाते है और हमारे शरीर की रक्षा करते है|

प्रश्न: प्रोटीन का कार्य लिखो |

उत्तर: प्रोटीन शरीर के वृद्धि करने में मदद करते है और घायल उतकों के मरम्मत का कार्य करते है |

प्रश्न: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स का प्रमुख कार्य क्या है ?

उत्तर: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स हमें ऊर्जा देते है |

प्रश्न: प्रोटीन के पांच स्रोतों के नाम लिखो |

उत्तर: दाल, दूध, अंडा, मछली, और सोयाबीन आदि प्रमुख स्रोत है |

प्रश्न: विटामिन कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर: विटामिन दो प्रकार के होते है |

  1. जल में घुलनशील – विटामिन –B, विटामिन –C और विटामिन-D आदि |
  2. वसा में घुलनशील – विटामिन A, E, और Kआदि |

प्रश्न: रुक्षांश किसे कहते है ?

उत्तर: फलों और सब्जियों के छिलकों में एक विशेष प्रकार का कार्बोहायड्रेट पाया जाता है जिसे रुक्षांश कहते है |

प्रश्न: भोजन का कार्य क्या है ?

उत्तर: भोजन हमें पोषक तत्व देते है जिससे हमें ऊर्जा और ताकत मिलती है, इससे हमारे शरीर की वृद्धि होती है और ये हमें विभिन्न रोगों से बचाते है |

प्रश्न: हमें संतुलित आहार की आवश्यकता क्यों होती है ?

उत्तर: संतुलित आहार हमें संतुलित मात्रा में ऊर्जा, ताकत और हमारे शरीर को वृद्धि देते है और हमें विभिन्न रोगों से बचाते है | ये हमारे शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखते है |  

प्रश्न: तुम अपने भोजन में उपस्थित मांड (स्टार्च) की जाँच कैसे करोगे ?

उत्तर: हम भोजन के कुछ नमूना या कच्ची सामग्री लेते है | इसमे 2 से 3 बूंदें आयोडीन विलयन की डालते है | यदि इसका रं ग काला-नीला हो जाता है तो यह दर्शाता है की इसमे मांड (स्टार्च) उपस्थित है |

प्रश्न: विटामिन कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर: विटामिन निम्न प्रकार के होते है |

  1. विटामिन A
  2. विटामिन B
  3. विटामिन C
  4. विटामिन D
  5. विटामिन E
  6. विटामिन K

प्रश्न: विटामिन B कॉम्प्लेक्स क्या होता है ?

उत्तर: एक विटामिनों के समूह को विटामिन B कॉम्प्लेक्स कहते है |

प्रश्न: कौन सि विटामिन हमारे शरीर में सूर्य के प्रकाश में बनता है |

उत्तर: विटामिन D

प्रश्न: रुक्षांश या रेशेदार भोजन क्या होता है ?

उत्तर: रुक्षांश एक भोज्य रेशा है जो हमारे शरीर में मुख्यतः पादप उत्पादों से प्राप्त होता है |

प्रश्न: रुक्षांश के मुख्य पांच स्रोतों के नाम लिखिए |

उत्तर: सभी अनाज, दाल, आलू, ताजा फल और सब्जियाँ रुक्षांश के मुख्य स्रोत हैं |  

प्रश्न: हमारे भोजन में रुक्षांश लेने के क्या फायदे हैं ?

उत्तर : हमारे भोजन में रुक्षांश लेने के निम्नलिखित फायदे हैं |

     (i)  यह हमारे भोजन का आवश्यक घटक है |

     (ii) यह हमारे शरीर को अपाचित भोजन से छुटकारा दिलाता है |

     (iii) यह कब्ज हटाने में मदद करता है |

प्रश्न: हमारे शरीर को जल की आवश्यकता क्यों होती है ?

उत्तर: हमारे शरीर को जल की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि

     (i) जल भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण करने में हमारे शरीर की मदद करता है |

     (ii) यह हमारे शरीर से दूषित पदार्थ जैसे – पेशाब और पसीना को बाहर निकालने में मदद करता है |

प्रश्न: संतुलित आहार किसे कहते है ?

उत्तर : वह आहार जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व, रुक्षांश और जल उचित मात्रा में हो उसे संतुलित आहार कहते है | 

प्रश्न: अभावजनित रोग किसे कहते है ?

उत्तर: वे रोग जो लम्बे समय से पोषक तत्वों की कमी के कारण होते है अभावजनित रोग कहलाते हैं |

      जैसे – स्कार्वी, बेरीबेरी, मैरास्मस और रतौंधी आदि |

प्रश्न: हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स मुख्यत: किस रूप में पाया जाता है ?

उत्तर: स्टार्च तथा सुगर के रूप में |

प्रश्न: दो पोषक तत्वों के नाम बताइए जो हमें ऊर्जा प्रदान करते है |

उत्तर: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स |

प्रश्न: वसा या कार्बोहाइड्रेट्स में से कौन सा पोषक तत्व हमें अधिक ऊर्जा देता है ?

उत्तर: वसा |   

प्रश्न: किस पोषक तत्व से भरपूर भोजन को शरीर निर्माण वाला भोजन कहा जाता है ?

उत्तर: प्रोटीन युक्त भोजन को |

प्रश्न: कौन-सा विटामिन भोजन पकाते समय असानी से नष्ट हो जाता है ?

उत्तर: विटामिन –C |

प्रश्न: मोटापा क्या है ?

उत्तर: वसा से भरपूर भोजन चर्बी से थुलथुले शारीरिक स्थिति का कारण होता है इस स्थिति को मोटापा कहते है | 

Page 1 of 2

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।