ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 6 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes

16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान

Page 1 of 2

महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर

 

पाठ-16. 

 

प्रश्न: भराव क्षेत्र किसे कहते है ? 

उत्तर: सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्र ट्रकों द्वारा निकाहाले खुले क्षेत्रों में, जहाँ गहरे गड्ढे होते हैं ले जाते हैं | इन खुले क्षेत्रों को भराव क्षेत्र कहते है | 

प्रश्न: कम्पोस्टिंग किसे कहते है ? 

उत्तर: रसोई घर के अपशिष्ट सहित पौधों एवं जंतु अपशिष्टों को खाद में परिवर्तित करना कंपोस्टिंग कहलाता है | 

प्रश्न: हमें सुखी पत्तियाँ क्यों नहीं जलाना चाहिए ? 

उत्तर: सुखी पत्तियाँ, फसली पादपों के अपशिष्ट तथा भूसे जैसे अपशिष्टों को जलाने पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गैसें तथा धुआं उत्पन्न होता है | 

प्रश्न: वर्मीकम्पोस्टिंग या कृमिकम्पोस्टिंग किसे कहते है | 

उत्तर: लाल केंचुओं की सहायता से कम्पोस्ट बनाने की इस विधि को वर्मीकम्पोस्टिंग या कृमिकम्पोस्टिंग कहते है |

प्रश्न: लाल केंचुआ अपना भोजन को कैसे तोड़ते है ? 

उत्तर: लाल केंचुए के दांत नहीं होते | अत: इनमें एक विशेष संरचना होती है जिसे 'गिजर्ड' कहते हैं जो भोजन को पिसने ने इनकी सहायता करता है | 

प्रश्न: लाल केंचुआ किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते हैं ? 

उत्तर: लाल केंचुए अजैव निम्नीकरणीय कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते हैं | 

प्रश्न: घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं ? 

उत्तर: घर में बचे हुए भोजन को हम भूखे जंतुओं को खिला देते है |

प्रश्न: पुन:चक्रण क्या है ? 

उत्तर: घरों में उपयोग के बाद उपजे अपशिष्टों को पुन: फैक्टरियों से नए पदर्थों का बनकर आना और दुबारा उपयोग लायक बनाना पुन:चक्रण कहलाता है | 

प्रश्न: किन-किन पदार्थों का पुन:चक्रण होता है ? 

उत्तर: प्लास्टिक, सीसा, रबड़ और धातुओं की बनी वस्तुएँ | 

 

 

 

 

Page 1 of 2

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।