ATP Logo Welcome to ATP Education
Advertisement
Advertisement

Chapter-11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes

CBSE Class 6 Science Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.

Chapter-11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन  Science class 6 in hindi Medium CBSE Notes

11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन

Page 2 of 2

महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर

महत्वपूर्ण प्रश्न:

 

प्रश्न: प्रकाश का मार्ग कैसा होता है ?

उत्तर: प्रकाश का मार्ग सीधा होता है अर्थात यह सरल रेखा में गमन करता है |

प्रश्न: एक दीप्त वस्तु का उदाहरण दीजिए |

उत्तर: मोमबती |

प्रश्न: क्या होगा जब प्रकाश नहीं हो ?

उत्तर: जब प्रकाश नहीं होगा तो हम किसी भी वस्तु को देख नहीं पाएँगे |

प्रश्न: हमें अंधेरे कमरे में रखी कोई वस्तु दिखाई क्यों नहीं देती है ?

उत्तर: अंधेरे कमरे में प्रकाश नहीं होता है इसलिए उसमें रखी कोई वस्तु हमें दिखाई नहीं देती है |

प्रश्न: किस प्रकार की वस्तुओं की छाया बनती है ?

उत्तर: अपारदर्शी वस्तुओं का |

प्रश्न: सूची छिद्र कैमरा का क्या उपयोग है ?

उत्तर: सूची छिद्र कैमरा का उपयोग किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब देखने के लिए किया जाता है |

प्रश्न: हमें सूर्य या सूर्य की प्रतिबिंब सीधे क्यों नहीं देखना चाहिए ?

उत्तर: हमें सूर्य या सूर्य की प्रतिबिंब सीधे नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य के प्रकाश के साथ आने वाली विकिरण से हमारा आँख ख़राब हो सकता है |

प्रश्न: प्रकृति में बनने वाले एक सूची छिद्र कैमरा का उदाहरण दीजिए |

उत्तर: पेड़ों की पत्तियों के बीच से जब प्रकाश गुजरता है तो पेड़ के नीचे सूर्य के प्रकाश के धब्बे दिखाई देते है | जिस छिद्र से यह प्रकाश निकलता है वह सूची छिद्र कैमरे की भांति ही कार्य करता है |

प्रकाश का परावर्तन क्या है ?

उत्तर: जब प्रकाश की किरण किसी चिकनी अपारदर्शी वस्तु से टकराती है तो ये उसी ओर मुड़ कर वापस चली जाती है जिस ओर से आयी हुई होती है, इसे ही प्रकाश का परावर्तन कहते है |
प्रश्न: एक वस्तु का उदाहरण दीजिए जिससे प्रकाश का परावर्तन होता है ?

उत्तर: दर्पण | 

Page 2 of 2

Class 6, all subjects CBSE Notes in hindi medium, cbse class 6 Science notes, class 6 Science notes hindi medium, cbse 6 Science cbse notes, class 6 Science revision notes, cbse class 6 Science study material, ncert class 6 science notes pdf, class 6 science exam preparation, cbse class 6 physics chemistry biology notes

Quick Access: | NCERT Solutions |

Quick Access: | CBSE Notes |

Quick link for study materials

×

Search ATP Education

क्या आप इस वेबसाइट पर कुछ खोज रहे हैं? अपना keyword लिखें और हम आपको सीधे आपके target page तक GOOGLE SEARCH के द्वारा पहुँचा देंगे।