Chapter-Chapter 8. आधारिक संरचना Economics-II class 12 in hindi Medium CBSE Notes
CBSE Class 12 Economics-II Notes in Hindi Medium based on latest NCERT syllabus, covering definitions, diagrams, formulas, and exam-oriented explanations.
Chapter 8. आधारिक संरचना
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य (Health) : `
सामाजिक आधारित संरचना के निर्माण में स्वास्थ्य की महत्त्वपूर्ण भूमिका है | एक स्वस्थ्य मनुष्य की कार्यक्षमता और उसकी शक्ति एक अस्वस्थ्य मनुष्य से कही अधिक होती है | वह अपने जीवन और कार्यों में गुणात्मक सुधार लाता है | एक स्वास्थ्य मनुष्य ही देश के आर्थिक विकास में सुधार ला सकता है |
मानव शक्ति की गुणवता में सुधार के तत्व :
(i) समुचित चिकित्सा सुविधाएँ
(ii) पर्याप्त संतुलित आहार की पूर्ति
(iii) स्वास्थ्य वातावरण
स्वास्थ्य का महत्त्व (Importance of Health)
(i) स्वास्थ्य से श्रमिकों की कार्यकुशलता और शक्ति में वृद्धि होती है |
(ii) अच्छे स्वास्थ्य से आधारित संरचना का विकास होता है इसके साथ देश का भी आर्थिक विकास होता है |
(iii) अच्छे स्वास्थ्य की स्थिति में जहाँ लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं वहाँ सरकार को स्वास्थ्य के लिए कम पैसे खर्च करने पड़ते हैं | अर्थात धन के अपव्यय को कम करता है |
(iv) स्वास्थ्य शिक्षित लोगों की संख्या में वृद्धि करता है और इनकी योग्यता को बढाता हैं |
(v) स्वास्थ्य व्यक्ति की जीवन की गुणवता में वृद्धि करता हैं |
भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में विकास :
(i) मृत्यु दर में भारी कमी हुई है |
(ii) जन्म दर में भी गिरावट हुई है |
(iii) जीवन प्रत्याशा में वृद्धि हुई और संक्रामक बिमारियों पर काबू पाया गया है |
(iv) शिशु मृत्यु दर में काफी कमी आई है |
(v) स्वास्थ्य सेवाओं में नयी तकनीकों विकास हुआ है और बहुत से बिमारियों का ईलाज संभव हुआ है |
भारत में स्वास्थ्य सुविधाओं के समक्ष चुनौतियाँ :
(i) स्वास्थ्य सेवाओं का भारत के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में असमान वितरण |
(ii) अकुशल प्रबंधन : स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध कर्मचारियों और स्वास्थ्य केन्द्रों के बीच काफी अंतर जो अकुशल प्रबंधन का कारण है | समुचित एवं आवश्यक दवाइयों का आभाव बनी रहती है |
(iii) निजीकरण (Privatisation) : वतर्मान समय में सरकार अब धीरे-धीरे निजीकरण की ओर बढ़ रही है | जिससे सरकरी अस्पतालों की जगह प्राइवेट अस्पताल ले रहे है | जिससे स्वास्थ्य सेवाएँ काफी महँगी हो रही है | यही कारण है कि अच्छा स्वास्थ्य सेवाएँ गरीबों के पहुँच से दूर है |
(iv) सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों का घटिया रख-रखाव |
(v) निम्न स्तर की सफाई व्यवस्था |
रोग वैश्विक भार (Global Burden of Disease) : रोग वैश्विक भार का उपयोग विशेषज्ञ किसी विशेष रोग के कारण असमय मरने वाले लोगों कि संख्या के साथ-साथ रोगों के कारण असमर्थता में बिताये सैलून की संख्या जानने के लिए करते हैं |
भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की सूची :
भारत में छ: चिकित्सा पद्धतियाँ हैं -
(i) एलोपैथिक (ii) आयुर्वेदिक (iii) होम्योपैथिक (iv) यूनानी (v) योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा
(vi) सिद्ध |
इस पाठ के अन्य दुसरे विषय भी देखे :
Welcome to ATP Education
ATP Education