स्वच्छ भारत सुखी भारत
Updated On: 25th October 2016 11:19:10 AM
आज भारत जैसे विशाल देश को स्वच्छता की बहुत जरूरत है | स्वच्छता मनुष्य को ही नहीं अपितु सभी जीवों को भयंकर बिमारियों से बचाता है | यदि देखा जाय तो स्वच्छता सदाचार का एक हिस्सा है | स्वच्छता से मनुष्य का मन और दिनचर्य्चा आनंदित रहता है तथा यह मन दिन भर उर्ध्वामुखी रहता है | यही कारण है कि महात्मा गाँधी ने भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया और कहा | आज के इस वैज्ञानिक एवं सर्व संपन्न युग में अधिकांश मनुष्य रोग-शोक से ग्रस्त है जिसका एक कारण अस्वच्छ जीवन शैली भी है | हमारे आस-पास कई प्रकार के रोगाणु वातावरण में विचरण करते रहते है और जैसे ही ये हमारे संपर्क में आते है हम रोग-ग्रस्त हो जाते हैं |
सदाचार में स्वच्छता ही प्रधान है जो कई प्रकार का होता है| एक अपने आस-पास की स्वच्छता दूसरा शारीरिक स्वच्छता जिसमे शरीर के स्वच्छता पर ध्यान दिया जाता है और तीसरा मानसिक स्वच्छता जिसमें मन को हमेशा शुद्ध विचारों से परिपूर्ण रखा जाता है | आज हमारे आस-पास इन तीनों की कमी है | गन्दगी रोगाणुओं का जन्म स्थली है जहाँ ये दिन-दुगुने और रात चौगुने वृद्धि करते है | सीधी-सी बात है गन्दगी समाप्त रोगाणु समाप्त, जहाँ रोगाणु समाप्त वहां रोग भी समाप्त | यही कारण है कि हमारे ऋषि-मुनि भी स्वच्छता और सदाचार का पालन करने की सलाह दिया करते थे | ये मनुष्य का शरीर ईश्वर की दी हुई अनमोल वस्तु है और इसे रोग-मुक्त रखना हमारी जिम्मेवारी है यही ईश्वर की पूजा भी है |
गन्दगी से ही मनुष्य घृणा करता है मनुष्य से नहीं, सभी मनुष्य एक समान है ये सभी जानते है | परन्तु जो मनुष्य गन्दगी को पसंद करता है अथवा सदाचार का पालन नहीं करता उससे सभी घृणा करते है और यही समाज में ऊँच-नीच की भावना पैदा करता है अन्यथा ऐसा कोई विषय ही नहीं है जिससे कोई किसी से घृणा करे | आज इस भाग-दौड़ के जीवन में हम स्वास्थ्य एवं इससे संबंधित समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते अपितु जैसा चल रहा है उसी में चलना पसंद करते है | ये छोटी-छोटी बातें ही हमें महान बना सकती हैं |
हमारे आस-पास चाहे वो घर हो, विद्यालय हो, पब्लिक प्लेस जैसे- पार्क, बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन हो, गाँव की सड़कें हो सभी जगह हमें गन्दगी ही गन्दगी दिखाई देती है | जो हमारे वातावरण को दूषित कर रहा है |
Comments:

12th
Vinod Kumsr says:
" Dear Good Day! Regarding: What is activation pin/code? SHOW: File not found (404 error) Regard Vinod "
Commented On : 15th August 2018 03:59:29 PM

Class XI
Kajal says:
" what is activation code "
Commented On : 29th June 2015 05:23:31 PM

Class IX
Kamal Kant Sahu says:
" My activation code is not working. It tells your activation code does not match to our activation pin. Kya Matlab hai iska? Code kaam kyun nahi kar raha hai? "
Commented On : 15th March 2015 12:56:48 PM

Class X
NARENDRA KUMAR says:
" activation Pin ????????????? "
Commented On : 9th November 2014 09:46:11 PM